facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

फंड ऑफ फंड्स का AUM पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार, गोल्ड रैली और नई पेशकशों से बढ़ी दिलचस्पी

Advertisement

बजट 2024 में घोषित कराधान बदलावों के बाद इस श्रेणी में निवेशकों की दिलचस्पी नए सिरे से बढ़ी है। इस श्रेणी में इ​क्विटी, डेट और जिंसों से जुड़ी पेशकश शामिल हैं।

Last Updated- May 25, 2025 | 9:37 PM IST
Mutual Fund

घरेलू फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) की प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां (एयूएम) अप्रैल में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गईं। बजट 2024 में घोषित कराधान बदलावों के बाद इस श्रेणी में निवेशकों की दिलचस्पी नए सिरे से बढ़ी है। इस श्रेणी में इ​क्विटी, डेट और जिंसों से जुड़ी पेशकश शामिल हैं। इसने अप्रैल 2025 में समाप्त 12 महीने की अव​धि में 11,300 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हासिल किया। इससे पहले की एक साल की अव​धि में इस श्रेणी में 2,446 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।

फंड ऑफ फंड्स एक या कई म्युचुअल फंडों (एमएफ) की योजनाओं में निवेश करते हैं। इस समय 96 घरेलू एफओएफ हैं। इनमें से ज्यादातर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) के फीडर फंड हैं। ये एफओएफ अपने संबंधित ईटीएफ में निवेश करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, एयूएम में वृद्धि को सोने की कीमतों में तेजी और इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नई पेशकशों से मदद मिली। सोना पिछले एक साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले परिसंप​त्ति वर्ग में से एक रहा है। 16 मई तक गोल्ड ईटीएफ ने एक साल की अवधि में 25 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया था। एफओएफ की एयूएम में गोल्ड और सिल्वर एफओएफ का लगभग एक-चौथाई हिस्सा (24,085 करोड़ रुपये) है। इसमें अकेले गोल्ड एफओएफ की एयूएम 21,416 करोड़ रुपये हैं।

ऐसेट एलोकेशन फंड बाजार का दूसरा प्रमुख खंड है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी स्कीम आईसीआईसीआई प्रू ऐसेट एलोकेटर 25,277 करोड़ रुपये का प्रबंधन करती है। इसके अलावा, एफओएफ क्षेत्र में एक नई श्रेणी का उदय हुआ है जो डेट और आर्बिट्राज फंड में निवेश करती है। इस पेशकश को डेट फंड के कर-किफायती विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 25, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement