facebookmetapixel
Advertisement
भारत का व्यापार घाटा तीन महीने के उच्च स्तर पर: जनवरी में आयात 19% बढ़कर $71.24 अरब हुआगिग वर्करों की बुलंद होती आवाज: कल्याण और सुरक्षा की मांग तेजकोल इंडिया की बड़ी उपलब्धि: सौर ऊर्जा पर खर्च को किया दोगुना, साल खत्म होने से पहले ही लक्ष्य पारतकनीकी बदलाव के दौर में श्रम व्यवस्था में व्यापक सुधार जरूरी, यूनियनें तैयार नहींनकदी का नया रिकॉर्ड: देश में चलन मुद्रा ₹40 लाख करोड़ के पार, SBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाIPO बाजार में फिर रिकॉर्ड साल की उम्मीद, 20 अरब डॉलर से ज्यादा जुटने की संभावना: शुभकांत बालमफतलाल का बड़ा बदलाव: 121 साल पुराने ब्रांड का फोकस अब ऑनलाइन पर, रेडीमेड की ओर भी नजरHDFC बैंक की अगुआई में बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 25,683 पर बंदKwality Wall’s की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री: ₹29.2 पर बंद हुआ शेयर, ₹6,861 करोड़ हुई वैल्यूदिल्ली हाईकोर्ट ने NSE IPO पर रोक की याचिका ठुकराई, लिस्टिंग का रास्ता साफ

Flexi Cap Funds का जलवा कायम, 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹2 लाख से ज्यादा; हर साल मिला 22% तक रिटर्न

Advertisement

इक्विटी म्युचुअल फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में फ्लेक्सीकैप फंड्स में निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसा लगाया। जनवरी 2026 में इनमें 7,672 करोड़ रुपये का निवेश आया

Last Updated- February 16, 2026 | 8:33 PM IST
Top- 5 Flexi Cap Funds

Top-5 Flexi Cap Fund: वैश्विक अनिश्चितता और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा बरकरार है। जनवरी में भले ही, इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 14 फीसदी घटकर 24,028 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन फ्लेक्सी कैप फंड्स पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी म्युचुअल फंड्स की 11 सब-कैटेगरी में फ्लेक्सीकैप फंड्स में निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसा लगाया। जनवरी 2026 में इनमें 7,672 करोड़ रुपये का निवेश आया। हालांकि दिसंबर महीने की तुलना में इस कैटेगरी में निवेश कम आया। दिसंबर में फ्लेक्सीकैप फंड्स में 10,019 करोड़ रुपये का निवेश आया था। फ्लेक्सी कैप फंड्स के परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस कैटेगरी के टॉप-5 फंड्स ने बीते 5 साल में 18-22% तक का सालाना रिटर्न दिया है।

Also Read: Gold-Silver ETF में रिकॉर्ड उछाल: 5 महीनों में AUM ₹3 लाख करोड़ के पार, इक्विटी फंड्स से ज्यादा आया निवेश

5 साल में निवेशकों का पैसा डबल

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप फंड्स की टॉप 5 स्कीम्स में क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड, एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड, बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड, जेएम फ्लेक्सी कैप फंड और पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड शामिल हैं। इन फंड्स ने बीते 5 साल में 18-22% तक का सालाना रिटर्न दिया है। इस तरह से इन फंड्स ने बीते 5 साल में निवेशकों की वेल्थ को दो गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है।

Scheme Return on 5 Year (%) Fund Value in lakh
Quant Flexi Cap Fund 21.53 ₹2.65
HDFC Flexi Cap Fund 21.23 ₹2.61
Bank of India Flexi Cap Fund 20.65 ₹2.55
JM Flexicap Fund 18.21 ₹2.30
Parag Parikh Flexi Cap Fund 18.03 ₹2.29

(सोर्स- AMFI, स्कीम्स का रिटर्न 13 फरवरी 2026 की NAV के आधार पर।)

उदाहरण से समझते हैं- क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले पांच साल में 21.54% का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में पांच साल पहले ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर 2.65 लाख रुपये हो गई होती। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि म्युचुअल फंड में पिछला रिटर्न कभी भी भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर रिटर्न पर होता है।

Also Read: HDFC Flexi Cap Fund ₹1 लाख करोड़ AUM पार करने वाला देश का तीसरा फंड, ₹1,000 की SIP ने बनाया करोड़पति

डाइवर्सिफाइड स्ट्रैटेजीज पर बढ़ा भरोसा

बाजार के उतार-चढ़ाव में सुरक्षित माने जाने वाले फ्लेक्सी कैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। मिरे असेट में हेड–डिस्ट्रिब्यूशन एंड स्ट्रैटेजिक अलायंसेज सुरंजना बोरठाकुर ने कहती हैं, “फ्लेक्सीकैप फंड्स में सबसे ज्यादा, करीब 7,600 करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे पता चलता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक डायवर्सिफाइड इक्विटी रणनीतियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

Flexi Cap Funds का AUM ₹5.52 लाख करोड़

साल 2025 में इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स के बीच फ्लेक्सी-कैप फंड्स के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। AMFI के आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक फ्लेक्सी-कैप फंड्स का AUM 26 फीसदी बढ़कर 5.52 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यानी 31 दिसंबर 2024 को यह 4.38 लाख करोड़ रुपये था।

Also Read: New tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?

फ्लेक्सी कैप फंड क्या है?

फ्लेक्सी कैप फंड्स एक तरह के इक्विटी म्युचुअल फंड हैं, जहां फंड मैनेजर को किसी एक मार्केट कैप (लार्ज, मिड या स्मॉल) तक सीमित नहीं रखा जाता। फंड मैनेजर के पास पूरी आजादी होती है कि वह बदलते बाजार के हिसाब से पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर सकते है।

फ्लेक्सी-कैप फंड्स उन नए निवेशकों के लिए बेहतर हैं, जो एक ही फंड के जरिए पूरे बाजार में निवेश करना चाहते हैं। ये उन निवेशकों के लिए भी सही विकल्प हो सकते हैं, जिनके पास कई स्कीम्स को मैनेज करने और बार-बार रीबैलेंस करने का समय या अनुभव नहीं है।


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां फंड्स के परफॉर्मेंस की डीटेल दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement