facebookmetapixel
Jaiprakash Associates को खरीदने की दौड़ में Adani ग्रुप सबसे आगे, Vedant को पछाड़ा!अगले पांच साल में डिफेंस कंपनियां R&D पर करेंगी ₹32,766 करोड़ का निवेश, रक्षा उत्पादन में आएगी तेजीEPFO Enrolment Scheme 2025: कामगारों के लिए इसका क्या फायदा होगा? आसान भाषा में समझेंउत्तर प्रदेश में MSMEs और स्टार्टअप्स को चाहिए क्वालिटी सर्टिफिकेशन और कौशल विकासRapido की नजर शेयर बाजार पर, 2026 के अंत तक IPO लाने की शुरू कर सकती है तैयारीरेलवे के यात्री दें ध्यान! अब सुबह 8 से 10 बजे के बीच बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं होगी टिकट बुकिंग!Gold Outlook: क्या अभी और सस्ता होगा सोना? अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर रहेंगी नजरेंSIP 15×15×15 Strategy: ₹15,000 मंथली निवेश से 15 साल में बनाएं ₹1 करोड़ का फंडSBI Scheme: बस ₹250 में शुरू करें निवेश, 30 साल में बन जाएंगे ‘लखपति’! जानें स्कीम की डीटेलDividend Stocks: 80% का डिविडेंड! Q2 में जबरदस्त कमाई के बाद सरकारी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

पोर्टफोलियो के लिए मोतीलाल ओसवाल ने चुने 5 दमदार शेयर, आ सकता है 29% तक अपसाइड

Motilal Oswal top 5 Stock Picks: ब्रोकरेज Time Technoplast, Kaynes Tech, ICICI Bank, HAL, UTI AMC को पोर्टफोलियो के ​लिए चुना है।

Last Updated- July 12, 2025 | 8:34 AM IST
Motilal oswal Top 5 Stocks
Motilal Oswal top 5 Stock Picks: शेयरधारकों को स्टॉक्स में अगले एक साल का नजरिया रखना है। (प्रतीकात्मक फोटो)

Motilal Oswal top 5 Stock Picks: शेयर बाजार में रिजल्ट (Q1FY26) सीजन शुरू हो गया है। इसके चलते बाजार में नतीजों के दम पर सेक्टर और स्टॉक स्पेशिफिक एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं, ट्रंप टैरिफ को लेकर भी मार्केट सतर्क है। इसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच, लंबी अवधि के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयर पोर्टफोलियो में रखना फायदे का सौदा हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने अच्छे फंडामेंटल वाले 5 स्टॉक्स को पोर्टफोलियो के ​लिए चुना है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपने फंडामेंटल पिक्स में पांच शेयरों Time Technoplast, Kaynes Tech, ICICI Bank, Hindustan Aeronautics, UTI AMC को चुना है। इन स्टॉक्स में 1 साल से जयादा का नज​रिया रखना है। इनमें शेयरधारकों को अगले एक साल में 29 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

Motilal Oswal top 5 Picks

Time Technoplast

टारगेट: ₹578
CMP: ₹449
अनुमानित रिटर्न: 29%

Kaynes Tech

टारगेट: ₹7300
CMP: ₹6164
अनुमानित रिटर्न: 18%

ICICI Bank

टारगेट: ₹1650
CMP: ₹1424
अनुमानित रिटर्न: 16%

Hindustan Aeronautics

टारगेट: ₹5650
CMP: ₹4916
अनुमानित रिटर्न: 15%

UTI AMC

टारगेट: ₹1550
CMP: ₹1394
अनुमानित रिटर्न: 15%

(CMP: 10 जुलाई 2025)

हफ्ते के आ​खिरी सेशन बाजार में उथल-पुथल

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले रूख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आ​खिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को लाल निशान में कारोबार करते दिखे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के चलते आईटी शेयर दबाव में दिखे।

शेयर बाजार में दोपहर तक के सौदों के दौरान गिरावट जारी है। बीएसई सेंसेक्स 684.51 अंक या 0.82 फीसदी टूटकर 82,505.77 पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी में भी 189.90 अंकों या 0.75 फीसदी की गिरावट आई और यह 25,165.35 पर ट्रेड कर रहा था। ब्रोडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 दोनों में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश ज​ो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - July 12, 2025 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट