facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Market Outlook: तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं इस सप्ताह तय करेंगी बाजार का रुख

Advertisement

FPI ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों से लगभग 9,800 करोड़ रुपये निकाले हैं।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:43 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Market Outlook: कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता से इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों का रुख तय होगा। विश्लेषकों ने यह बात कही है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियां भी बाजार को प्रभावित करेंगी।

तिमाही नतीजे का दिखेगा बाजार पर असर

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं, जिनका बाजार की दिशा पर काफी असर पड़ेगा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हालिया बिकवाली को देखते हुए उनका रुख भी महत्वपूर्ण होगा।’’

FPI ने इस महीने अब तक शेयर बाजार से निकाले 9,800 करोड़ रुपये

अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में लगातार वृद्धि और इजराइल-हमास संघर्ष के चलते बने अनिश्चित माहौल के बीच विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों से लगभग 9,800 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस उथल-पुथल के बावजूद शेयर बाजार बीते सप्ताह सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, जिसका मुख्य कारण घरेलू समर्थन था। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.11 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़ा।

Also read: FPI ने अक्टूबर में अबतक शेयर बाजारों से 9,800 करोड़ रुपये निकाले

महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के डेटा से मिला बाजार को समर्थन

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर चिंताएं जारी रहने के बावजूद दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर सकारात्मक उम्मीदों और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के चलते भारतीय बाजारों ने वापसी की।”

व्यापक आर्थिक मोर्चे पर नायर ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों में महत्वपूर्ण गिरावट और औद्योगिक उत्पादन जैसे घरेलू कारकों ने आशावाद को बनाए रखने में मदद की। उन्होंने कहा कि हालांकि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र के कमजोर आय पूर्वानुमानों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने बाजार को प्रभावित किया।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement