facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Market Outlook: अगले हफ्ते शेयर बाजार की नजर भारत-पाक तनाव और बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर

Advertisement

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी इस सप्ताह बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।"

Last Updated- April 27, 2025 | 1:57 PM IST
Market Cap
Representative Image

Market Outlook: इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कंपनियों के तिमाही नतीजों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और वैश्विक संकेत भी बाजार की चाल में अहम भूमिका निभाएंगे।

बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस बीच, कारोबारियों की नजर वाहनों की मासिक बिक्री, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) और एचएसबीसी विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर भी रहेगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, “भारत-पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी इस सप्ताह बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।”

पिछले सप्ताह बाजार में मजबूती देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 659.33 अंक यानी 0.83 फीसदी चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी में 187.7 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी। इस बढ़त में विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी ने सहारा दिया।

ये भी पढ़ें: MCap: TCS चमकी, रिलायंस-इंफोसिस ने भी बढ़ाया दम, टॉप कंपनियों का मार्केट कैप उछला

हालांकि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई, के बाद निवेशकों का रुख थोड़ा सतर्क हो गया है। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा गया है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।

इस सप्ताह बीपीसीएल, आईओसी, बजाज फाइनेंस, टीवीएस मोटर और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी दिग्गज कंपनियां अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे पेश करेंगी। इससे भी बाजार में हलचल बनी रहेगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि तिमाही नतीजों के बीच भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाजार में अस्थिरता बढ़ा सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement