facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

कोटक म्युचुअल फंड ने स्मॉलकैप फंड से पाबंदी हटाई

Advertisement

मूल्यांकन और तरलता की चिंता ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा व और निप्पॉन इंडिया समेत कई फंडों को पिछले 12-15 महीने के दौरान निवेश सीमित रखने को बाध्य किया था।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:04 PM IST
कोटक म्युचुअल फंड ने स्मॉलकैप फंड से पाबंदी हटाई, Kotak Mutual Fund lifts ban on smallcap funds

कोटक म्युचुअल फंड ने आम चुनाव के बाद स्मॉलकैप शेयरों में स्थिरता का हवाला देते हुए स्मॉलकैप फंडों पर लगाई गई पाबंदी हटा ली है। 26 फरवरी को फंड हाउस ने ऐलान किया था कि निवेशक हर महीने अधिकतम 2 लाख रुपये एकमुश्त निवेश कर सकते हैं जबकि एसआईपी के जरिए प्रति माह 25,000 रुपये निवेश की सीमा लगाई गई थी।

ये पाबंदियां स्मॉलकैप शेयरों में तीव्र उछाल और स्मॉलकैप फंडों में नए निवेश में मजबूती के बीच लगाई गई थीं। मूल्यांकन और तरलता की चिंता ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा व और निप्पॉन इंडिया समेत कई फंडों को पिछले 12-15 महीने के दौरान निवेश सीमित रखने को बाध्य किया था।

कोटक एमएफ ने कहा कि स्मॉलकैप में आय वृद्धि सुधरने की उम्मीद है। निवेशकों को भेजे ईमेल में फंड हाउस ने कहा कि हमारा मानना है कि स्मॉलकैप में आय वृद्धि सुधरेगी और कंपनियां आय में मजबूत वृद्धि दर्ज करेंगी। चूंकि अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छोटे कारोबार इसका लाभ उठाने की स्थिति में होंगे और उनके मूल्यांकन को सहारा मिलेगा।

फंड ने कहा कि चूंकि स्मॉलकैप ने विगत में उम्दा प्रदर्शन किया है, लेकिन वास्तविक उम्मीदें अहम है। हाल में नजर आया रिटर्न भविष्य में इसी रफ्तार से बने रहना संभव नहीं लगता और यह सामान्य रह सकता है। ऐसे में हालिया प्रदर्शन के आधार पर जरूरत से ज्यादा निवेश के लालच में नहीं आना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement