facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

WeWork India IPO: 3 अक्टूबर से खुलेगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, इश्यू साइज ₹3,000 करोड़

Advertisement

WeWork India IPO: यह इश्यू 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बुकिंग 1 अक्टूबर को शुरू होगी।

Last Updated- September 28, 2025 | 2:42 PM IST
Knack Packaging IPO
Representative Image

WeWork India IPO: को-वर्किंग स्पेस कंपनी वीवर्क इंडिया ने अपने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की घोषणा की है। यह इश्यू 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बुकिंग 1 अक्टूबर को शुरू होगी।

पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS)

ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगा। यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई पूंजी प्राप्त नहीं होगी। इसके जरिए एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी और वीवर्क ग्लोबल की यूनिट 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

फिलहाल वीवर्क इंडिया में एम्बेसी ग्रुप की 76.21% हिस्सेदारी है, जबकि वीवर्क ग्लोबल की 23.45% हिस्सेदारी है।

WeWork India IPO: कंपनी के बारे में

वीवर्क इंडिया की स्थापना 2017 में हुई थी। यह भारत में ‘WeWork’ ब्रांड के लिए एक्सक्लूसिव लाइसेंस लेकर काम करती है। कंपनी का प्रमोशन बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी ग्रुप करती है।

WeWork India IPO: आईपीओ का उद्देश्य

कंपनी ने साफ किया है कि इस इश्यू का मकसद सिर्फ शेयरों की लिस्टिंग के जरिए दृश्यता बढ़ाना और मौजूदा शेयरधारकों को लिक्विडिटी उपलब्ध कराना है। इसके अलावा, इस कदम से कंपनी भारतीय शेयर बाजार में अपनी मजबूत पहचान भी बनाना चाहती है।

WeWork India IPO: निवेश और फंडिंग

वीवर्क इंडिया को बीते कुछ सालों में बड़े निवेश मिले हैं। वीवर्क ग्लोबल ने 2021 में 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। इसके अलावा, जनवरी 2024 में वीवर्क इंडिया ने ₹500 करोड़ का राइट्स इश्यू लाकर कर्ज कम करने और विस्तार की दिशा में कदम उठाया था।

फिलहाल वीवर्क इंडिया के ऑपरेशंस देश के बड़े शहरों—बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली और चेन्नई—में फैले हुए हैं। कंपनी अभी कुल 77 लाख वर्ग फुट स्पेस मैनेज करती है, जिसमें से 70 लाख वर्ग फुट पूरी तरह से ऑपरेशनल है। यहां 1.03 लाख डेस्क कैपेसिटी मौजूद है और कंपनी में 500 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

WeWork India IPO: कब होगी लिस्टिंग

आईपीओ खुलने के बाद उम्मीद है कि वीवर्क इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 10 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज पर होगी।

Advertisement
First Published - September 28, 2025 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement