facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Vishnu Prakash IPO Listing: विष्णु प्रकाश की बाजार में धमाकेदार एंट्री, 65% प्रीमियम के साथ हुआ लिस्ट

Advertisement

Vishnu Prakash के आईपीओ में शेयर प्राइस 99 रुपये था और लिस्टिंग होते ही बीएई में निवेशकों को हर एक शेयर पर 66 रुपये का प्रॉफिट हुआ है।

Last Updated- September 05, 2023 | 11:21 PM IST
Laxmi Dental IPO

Vishnu Prakash IPO Listing Today : इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड के आईपीओ की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई है। कंपनी के शेयरों ने मंगलवार (5 सितंबर) को शानदार शुरुआत की और 99 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 67 प्रतिशत उछाल के साथ इसकी लिस्टिंग हुई है।

बीएसई पर विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड शेयर ने 64.94 प्रतिशत के उछाल के साथ 163.30 रुपये पर कारोबार शुरू किया। फिर 66.11 प्रतिशत चढ़कर 164.45 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, एनएसई (NSE) की बात करें तो, कंपनी के शेयर 66.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुए।

यह भी पढ़ें : Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे ये 4 IPO, निवेश करने से पहले पढ़ें पूरी डिटेल्स

लिस्टिंग के पहले दिन निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

कंपनी के आईपीओ में शेयर प्राइस 99 रुपये था और लिस्टिंग होते ही बीएई में निवेशकों को हर एक शेयर पर 66 रुपये का प्रॉफिट हुआ है, जो कि एक जबरदस्त लिस्टिंग गेन माना जाता है। साथ ही शेयरों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) भी 55 रुपये पर था, हालांकि आज की लिस्टिंग उस लेवल से भी ऊपर हो गई है।

जानें Vishnu Prakash R Punglia IPO से जुड़ी अधिक जानकारी

विष्णु प्रकाश आर पुगलिया का आईपीओ 24 अगस्त को खुला था और 28 अगस्त आईपीओ आवेदन की आखिरी तारीख थी। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 94 से 99 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ के जरिए कंपनी 309 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है।विष्णु प्रकाश आईपीओ का अलॉटमेंट 31 अगस्त तक पूरा हो गया था और 5 सितंबर यानी मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

Vishnu Prakash R Punglia IPO को 28 अगस्त, 2023 को कुल 87.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिले। QIB कैटेगरी में इस आईपीओ को सबसे ज्यादा 172 गुना सब्सक्रिप्शन मिले थे। वहीं, रिटेल कैटेगरी में इश्यू को 32 गुना और NII कैटेगरी में 111 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।

क्या करती है Vishnu Prakash कंपनी ?

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में लगी हुई है। कंपनी जल आपूर्ति परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है और विभिन्न सरकारी पहलों से लाभान्वित हो रही है।

जोधपुर की कंपनी इस समय नौ राज्यों में कई परियोजनाओं पर काम कर रही है।

कंपनी के पास 15 जुलाई, 2023 तक 51 चल रही परियोजनाएं थीं, जिनमें कुल 6,183 करोड़ रुपये का काम दिया गया था और इसमें 2,384 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। साथ ही 3,799 करोड़ रुपये का शेष कार्य ऑर्डर बुक में है।

यह भी पढ़ें : Rishabh Instruments IPO : आईपीओ को अंतिम दिन मिला 31.65 गुना सब्सक्रिप्शन

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement