facebookmetapixel
Advertisement
Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश

Rishabh Instruments IPO : आईपीओ को अंतिम दिन मिला 31.65 गुना सब्सक्रिप्शन

Advertisement

NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Rishabh Instruments आईपीओ के तहत 24,65,71,162 शेयर के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 77,90,202 शेयरों की है।

Last Updated- September 02, 2023 | 10:54 AM IST
Shadowfax Technologies IPO

वैश्विक ऊर्जा दक्षता समाधान कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Rishabh Instruments IPO) को निर्गम के अंतिम दिन शुक्रवार को 31.65 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 24,65,71,162 शेयर के लिये बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश 77,90,202 शेयरों की है। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड में 31.29 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड में 8.44 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 72.54 गुना अभिदान मिला।

यह भी पढ़ें : Pramara Promotions IPO: प्रमोशनल मार्केटिंग कंपनी का आईपीओ आज से खुला, 5 सितंबर तक लगा सकते हैं पैसे

आईपीओ के तहत 75 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किये गये हैं। इसके अलावा प्रवर्तक समूह के शेयरधारकों और मौजूदा निवेशकों की तरफ से 94.3 लाख तक इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के लिए रखे गए हैं।

कंपनी ने आईपीओ के लिये कीमत दायरा 418-441 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स ने मंगलवार को बड़े (एंकर) निवेशकों से 147.23 करोड़ रुपये जुटाये थे।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement