facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

NSE IPO: दमानी, रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल से लेकर गोपालकृष्णन तक, इन दिग्गजों के पास हैं करोड़ों के शेयर

Advertisement

RHP के मुताबिक राधाकिशन दमानी के पास NSE के करीब 3.91 करोड़ शेयर हैं, जो करीब 1.58 फीसदी हिस्सेदारी है

Last Updated- September 17, 2026 | 8:20 PM IST
NSE
प्रतीकात्मक तस्वीर

NSE IPO: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का IPO खुल गया है। 21 सितंबर तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। कंपनी की योजना 22569 करोड़ रुपये जुटाने की है। 22 सितंबर को शेयरों की लिस्टिंग BSE पर हो सकती है। इसके बाद आम निवेशकों के पास भी NSE के शेयर होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि लिस्टिंग के पहले ही कंपनी के शेयर आरके दमानी, रामदेव अग्रवाल से लेकर कृष गोपालकृष्णन तक जैसे दिग्गज निवेशकों के पास हैं।

कंपनी की ओर से फाइल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक डीमार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी, हीरो एंटरप्राइसेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल, इंफोसिस के को-फाउंडर कृष गोपालकृषणन और बाजार के दिग्गज रामदेव अग्रवाल और मोतीलाल ओसवाल के पास लाखों शेयर हैं। 

दमानी से लेकर रामदेव तक के पास है शेयर

RHP के मुताबिक राधाकिशन दमानी के पास NSE के करीब 3.91 करोड़ शेयर हैं, जो करीब 1.58 फीसदी हिस्सेदारी है। इश्यू के अपर प्राइस बैंड 1785 रुपये के लिहाज से इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 6977 करोड़ रुपये हैं। 

सुनील कांत मुंजाल के पास 1.02 करोड़ शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड के लिहाज से इन शेयरों की वैल्यू करीब 1821 करोड़ रुपये है। जबकि गोपालकृष्णन के पास 94.29 लाख शेयर हैं। यानी करीब 1683 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले शेयर खाते हैं। 

अन्य बड़े नामों में ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फाउंडर रामदेव अग्रवाल और मोतीलाल ओसवाल के नाम शामिल हैं। RHP के मुताबिक दोनों के पास 8-8 लाख शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड के लिहाज से इनकी वैल्यू करीब 143 करोड़ रुपये है। 

Also Read: NSE IPO: पहले दिन 43 फीसदी भरा, 21 सितंबर तक लगा सकते हैं बोली

एंकर निवेशकों में बड़े नाम शामिल

NSE ने 189  एंकर निवेशकों से 6,746.2 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें घरेलू समेत विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पैसा लगाएं हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एंकर बुक में करीब 2,883 करोड़ रुपये लगाए हैं। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने करीब 3,588 करोड़ रुपये का निवेश किया। 

एंकर निवेशकों में Goldman Sachs, Fidelity, सिंगापुर के सरकारी निवेश फंड GIC, Abu Dhabi Investment Authority यानी ADIA, Norges Bank, Eastspring और HSBC Global Asset Management ने भी एंकर राउंड में हिस्सा लिया है। 25 से ज्यादा बड़े घरेलू म्युचुअल फंड और 11 बड़ी बीमा और पेंशन कंपनियों ने करीब 3,588 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह कुल एंकर बुक का करीब 53 फीसदी है।

एंकर निवेशकों में ICICI Prudential Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, Nippon India Mutual Fund, Axis Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life Mutual Fund, Kotak Mutual Fund, UTI Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Tata Mutual Fund, Franklin Templeton, Edelweiss Mutual Fund और HSBC Mutual Fund शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2026 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement