facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेटजंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भावइस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपरबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्ट

Rajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्स

Advertisement

Rajputana Stainless IPO: कंपनी 18.57 करोड़ रुपये गुजरात के पंचमहल जिले में अपने कारखाने के विस्तार पर खर्च करेगी। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी।

Last Updated- March 04, 2026 | 8:09 AM IST
Rajputana Stainless IPO
Representational Image

Rajputana Stainless IPO: राजपूताना स्टेनलेस का आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार को सब्सक्राइब करने के लिए खुल जाएगा। इश्यू अप्लाई करने के लिए 11 मार्च (बुधवार) तक खुला रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 116 से 122 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने इश्यू के जरिए कुल 254.98 करोड़ रुपये जुटाना का टारगेट रखा है।

आईपीओ के तहत 1.47 करोड़ नए शेयर जारी कर करीब 178.73 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जबकि 63 लाख शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत बेचे जाएंगे। इनकी कीमत करीब 76.25 करोड़ रुपये है। ओएफएस में प्रोमोटर शेयरधारक के रूप में केवल शंकरलाल दीपचंद मेहता अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

क्या करती है कंपनी?

राजपूताना स्टेनलेस स्टील से बनी लंबी और चपटी किस्म की चीजें बनाती है। कंपनी बिलेट, फोर्जिंग इनगट, काली और चमकदार छड़ें, फ्लैट और पट्टी जैसे कई उत्पाद तैयार करती है। ये सभी सामान ‘आरएसएल’ नाम से बेचे जाते हैं।

कंपनी अपने उत्पाद सीमलेस पाइप बनाने वाली कंपनियों, अंतरिक्ष और विमानन क्षेत्र, तेल और गैस, रक्षा, ऑटोमोबाइल और सटीक इंजीनियरिंग जैसे कई उद्योगों को सप्लाई करती है।

Rajputana Stainless IPO Details

राजपूताना स्टेनलेस आईपीओ 9 मार्च (सोमवार) को खुलेगा और 11 मार्च (बुधवार) को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली इश्यू खुलने से एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को होगी। शेयरों के अलॉटमेंट 12 मार्च 2026 को तय होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर 16 मार्च 2026 को राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें 110 शेयर होंगे। अपर प्राइस बैंड 122 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए कम से कम 13,420 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू का 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए और 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। इश्यू के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज हैं। जबकि निर्भय कैपिटल सर्विसेज इस निर्गम के एकमात्र बुक रनिंग प्रमुख प्रबंधक हैं।

फंड का क्या का करेगी कंपनी ?

कंपनी 18.57 करोड़ रुपये गुजरात के पंचमहल जिले में अपने कारखाने के विस्तार पर खर्च करेगी। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही नए उत्पाद जोड़े जाएंगे और काम की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा, 98 करोड़ रुपये पुराने कर्ज चुकाने या आंशिक रूप से भुगतान करने में लगाए जाएंगे। बाकी बची रकम कंपनी की सामान्य जरूरतों पर खर्च की जाएगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

सितंबर 2025 तक के छह महीनों में कंपनी की कुल आय 501.52 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी को 24.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की आय 932.15 करोड़ रुपये रही। यह पिछले साल के 909.80 करोड़ रुपये से 2.4 प्रतिशत ज्यादा है। ब्याज, कर और अन्य खर्चों से पहले की कमाई 24.2 प्रतिशत बढ़कर 73.78 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल यह 59.40 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध मुनाफा 39.85 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के 31.62 करोड़ रुपये से 26 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - March 4, 2026 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement