facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Upcoming IPOs: मेनबोर्ड में शांति, लेकिन SME में हलचल – इस हफ्ते इन कंपनियों के आएंगे IPO, देखें पूरी लिस्ट

इस हफ्ते दो SME कंपनियां अपना IPO लाने जा रही हैं। साथ ही इस हफ्ते दो SME कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।

Last Updated- May 11, 2025 | 9:33 PM IST
IPO
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Freepik

Upcoming IPOs this week: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते शेयर बाजार में थोड़ी बेचैनी देखने को मिल रही है। बड़े कारोबारी घराने सतर्क दिख रहे हैं, और बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल है। इस माहौल में मेनबोर्ड IPO सेगमेंट पूरी तरह ठंडा पड़ा है। इस हफ्ते भी कोई नया मेनबोर्ड IPO नहीं खुल रहा है, लेकिन छोटे और मझोले उद्यमों (SME) मार्केट को गुलजार रखेंगे। इस हफ्ते दो नए SME IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं, और दो कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है। आइए, जानते हैं इस हफ्ते IPO की दुनिया में क्या चल रहा है।

दो नए SME IPOs की धमाकेदार एंट्री

इंटीग्रिटी इन्फ्राबिल्ड डेवलपर्स IPO

13 मई से शुरू हो रहा है मुंबई की कंपनी इंटीग्रिटी इन्फ्राबिल्ड डेवलपर्स का IPO। यह फिक्स्ड प्राइस इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 12 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी 12 लाख शेयर 100 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ऑफर कर रही है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों का है। IPO 15 मई को बंद होगा, और 16 मई तक अलॉटमेंट हो सकता है। शेयर 20 मई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। अर्यमन फाइनेंशियल सर्विसेज इस इश्यू को मैनेज कर रही है, और अर्यमन कैपिटल मार्केट्स मार्केट मेकर है।

Also Read: अगर हालात सही रहे तो पिछले साल को पीछे छोड़ देंगे आईपीओ

एक्रिशन फार्मास्यूटिकल्स IPO

14 मई को एक और SME IPO खुलेगा, जिसका नाम है एक्रिशन फार्मास्यूटिकल्स। यह बुक-बिल्ट इश्यू है, और कंपनी इसके जरिए 29.75 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी 29.46 लाख फ्रेश शेयर ऑफर करेगी, जिनका प्राइस बैंड 96 से 101 रुपये प्रति शेयर है। यह IPO 16 मई को बंद होगा, और 19 मई को अलॉटमेंट की उम्मीद है। लिस्टिंग 21 मई को NSE SME पर हो सकती है। जावा कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू का लीड मैनेजर है, और ग्रेटेक्स शेयर ब्रोकिंग मार्केट मेकर की भूमिका में है।

दो कंपनियों की लिस्टिंग का इंतजार

इस हफ्ते दो SME कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। 12 मई को मनोज ज्वैलर्स और श्रीजी DLM के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। निवेशकों की नजर इन लिस्टिंग्स पर भी टिकी रहेगी। 

चल रहा है वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक IPO

पिछले हफ्ते शुरू हुआ वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक का IPO इस हफ्ते भी निवेशकों के लिए खुला है। इस टेक कंपनी का बुक-बिल्ट इश्यू 93.29 करोड़ रुपये का है, और इसका प्राइस बैंड 135 से 142 रुपये प्रति शेयर है। IPO 9 मई को खुला था और 14 मई को बंद होगा। लिस्टिंग 19 मई को NSE SME पर होने की उम्मीद है। स्मार्ट होराइजन कैपिटल इस इश्यू को मैनेज कर रही है, और एलैक्रिटी सिक्योरिटीज मार्केट मेकर है।

First Published - May 11, 2025 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट