facebookmetapixel
Navratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेश

Sai Life Sciences IPO की मजबूत एंट्री, ₹549 रुपये का शेयर 660 पर हुआ लिस्ट; निवेशकों को मिला 20% का फायदा

साई लाइफ साइंसेज का 3,042.62 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खुला था।

Last Updated- December 18, 2024 | 11:03 AM IST
IPO

Sai Life Sciences IPO listing: साई लाइफ साइंसेज के शेयरों ने बुधवार (18 दिसंबर) को बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी ने शेयर एनएसई पर ₹650 पर लिस्ट हुए, जो ₹549 के इश्यू प्राइस से 18.4 प्रतिशत ज्यादा है। बीएसई पर शेयर आईपीओ प्रैस बैंड की तुलना में 20.22 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 660 रुपये पर लिस्ट हुए।

साई लाइफ साइंसेज का 3,042.62 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्राइब करने के लिए 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खुला था। साई लाइफ साइंसेज आईपीओ का प्राइस बैंड 533-549 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।

कितना सब्स्क्राइब हुआ था IPO ?

साई लाइफ साइंसेस का आईपीओ निवेशकों से मजबूत रिस्पांस के बाद बंद हुआ था। पब्लिक इश्यू को कुलमिलाकर 10.27 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ को 3.87 करोड़ शेयरों की पेशकश के बदले 39.85 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी।

आईपीओ की रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.39 गुना जबकि नोन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) के हिस्से को 4.99 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का (QIBs) का हिस्सा सबसे ज्यादा 29.78 गुना बुक हुआ था।

फंड का क्या करेगी कंपनी ?

साई क्वेस्ट सिन के पास वर्तमान में कंपनी की 5.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टीपीजी के पास 39.69 प्रतिशत शेयरधारिता है और एचबीएम प्राइवेट इक्विटी इंडिया के पास 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी ?

हैदराबाद स्थित साईं लाइफ साइंसेज, वैश्विक फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और जैव प्रौद्योगिकी फर्मों को छोटे अणु नई रासायनिक संस्थाओं (एनसीई) के लिए दवा की खोज, विकास और विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में सेवाएं प्रदान करती है।

First Published - December 18, 2024 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट