facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Standard glass lining IPO की कमजोर बाजार में मजबूत एंट्री, ₹176 पर लिस्ट हुए शेयर; निवेशकों को 26% मुनाफा

स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ (Standard Glass Lining IPO) के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों को हर शेयर पर 36 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है।

Last Updated- January 13, 2025 | 10:15 AM IST

Standard glass lining IPO Listing: निवेशकों को शानदार लिस्टिंग गेन देते हुए स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ के शेयर सोमवार (13 जनवरी) को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग के शेयर ₹172 पर लिस्ट हुए, जो ₹140 के इश्यू प्राइस से 23% ज्यादा है।

बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर ₹176 पर लिस्ट हुए, जो प्राइस बैंड के अपर एन्ड की तुलना में 26% ज्यादा है। स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ (Standard Glass Lining IPO) के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों को हर शेयर पर 36 रुपये का लिस्टिंग गेन मिला है।

स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ (Standard Glass Lining IPO) सब्सक्राइब करने के लिए पिछले सोमवार (6 जनवरी) को खुला था और यह बुधवार (8 जनवरी) को बंद हो गया। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोक्रेजीस ने स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ को लॉन्ग टर्म आउटलुक के साथ सब्सक्राइब करने की सलाह दी थी।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ?

स्टैण्डर्ड गिलास लाइनिंग आईपीओ (Standard glass lining IPO) को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला था। आईपीओ को टोटल 185.48 गुना अप्लाई किया गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 2,05,02,558 शेयरों की पेशकश के बदले 3,80,27,56,032 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। आईपीओ को रिटेल सेगमेंट में 65.71 गुना, क्यूआईबी श्रेणी में 327.76 गुना और एनआईआई श्रेणी में 275.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

ग्रे मार्केट से कम भाव पर लिस्ट हुए शेयर

स्टैंर्डड गिलास लाइनिंग टेक्नॉलिजी आईपीओ (Standard glass lining IPO) ग्रे मार्केट में मजबूत लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा था। मगर पब्लिक इश्यू ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों से कम भाव पर लिस्ट हुआ है। आईपीओ का ग्रे मार्केट में प्रीमियम सोमवार सुबह (13 जनवरी) को 50 रुपये चल रहा था और प्रति शेयर 35.71% के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा था। हालांकि, कंपनी के शेयर 176 रुपये पर लिस्ट हुए जो प्राइस बंद के अपर एंड की तुलना में 26% ज्यादा है।

First Published - January 13, 2025 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट