facebookmetapixel
Advertisement
चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवाल

Rapido की नजर शेयर बाजार पर, 2026 के अंत तक IPO लाने की शुरू कर सकती है तैयारी

Advertisement

सांका ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले रैपिडो अपने सबसे करीब के प्रतिद्वंद्वी की तुलना में बड़ी कंपनी बनना चाहती है

Last Updated- November 09, 2025 | 6:42 PM IST
Rapido

बाइक और टैक्सी सर्विस प्रोवाइड कंपनी रैपिडो (Rapido) को उम्मीद है कि वह शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए अगले साल के अंत तक काम शुरू कर सकती है। कंपनी के को-फाउंडर अरविंद सांका ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले कुछ वर्षों तक सालाना 100 फीसदी की वृद्धि बनाए रखना चाहती है।

IPO लाने से पहले बड़ी कंपनी बनने का लक्ष्य

सांका ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले रैपिडो अपने सबसे करीब के प्रतिद्वंद्वी की तुलना में बड़ी कंपनी बनना चाहती है। उन्होंने कहा, ”हम शेयर बाजारों के बारे में सोचने से पहले और आगे बढ़ना चाहते हैं। फिलहाल, हमारा विचार यह है कि हम आगे कैसे बढ़ें… पिछले दो सालों में हमारी वृद्धि दर 100 फीसदी रही है। हम कम से कम कुछ और सालों तक इसी वृद्धि दर को जारी रखना चाहते हैं और फिर बाजार के बारे में सोचेंगे।”

Also Read: Upcoming IPOs This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते IPO की लिस्ट लंबी, बनेगा बड़ा मौका

Rapido कर रही है तैयारी

यह पूछने पर कि क्या रैपिडो दो साल बाद आईपीओ लाने की तैयारी शुरू करने पर विचार कर रही है, सांका ने कहा कि कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर हर तिमाही में समयसीमा बदलती रहती है, लेकिन कंपनी इसके लिए तैयार रहना चाहती है। उन्होंने कहा, ”हम तैयारी के लिहाज से, व्यावसायिक लिहाज से और अपेक्षित सभी पहलुओं से इस दिशा में कदम उठा रहे हैं।”

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 9, 2025 | 6:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement