facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्या

Mobikwik IPO listing: आज लिस्ट होंगे शेयर, जानें GMP से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

572 करोड़ रुपये का यह IPO पूरी तरह से 20,501,792 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू है।

Last Updated- December 18, 2024 | 7:49 AM IST

Mobikwik IPO listing today: डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर वन मोबिक्विक सिस्टम के अनलिस्टेड शेयर बुधवार (18 दिसंबर) को बाजार में लिस्ट हो जायेंगे।पब्लिक इश्यू को ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम मिल रहा है।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर 2024 को होगी। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मोबिक्विक के शेयर ग्रे मार्केट में रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस 279 रुपये के मुकाबले 165 रुपये या करीब 59.14% का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) दिखाता है।

अगर मौजूदा GMP ट्रेंड्स बरकरार रहते हैं, तो कंपनी के शेयर लगभग 444 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। इससे IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों को लगभग 60% का रिटर्न मिल सकता है।

हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि अनऑफिशियल ग्रे मार्केट के GMP ट्रेंड्स हमेशा सटीक नहीं होते। लिस्टिंग का वास्तविक प्रदर्शन इन अनुमानों से अलग हो सकता है। इसलिए, निवेशकों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट की वेल्थ हेड शिवानी न्याती का मानना है कि मोबिक्विक का शेयर लगभग 59% के मजबूत प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी बेहद प्रतिस्पर्धी फिनटेक सेक्टर में काम कर रही है जो इसके भविष्य के मार्केट शेयर और ग्रोथ पर असर डाल सकता है। न्याती ने आगे कहा, “इस IPO को लगभग 120 गुना सब्सक्रिप्शन और ग्रे मार्केट में महत्वपूर्ण प्रीमियम (GMP) मिला है जो निवेशकों के मजबूत विश्वास को दिखाता है।”

572 करोड़ रुपये का यह IPO पूरी तरह से 20,501,792 नए शेयरों का फ्रेश इश्यू है। यह इश्यू 265-279 रुपये के प्राइस बैंड पर पेश किया गया था जिसमें एक लॉट साइज 53 शेयरों का है। निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए इसे 119.38 गुना ओवरसब्सक्राइब कर दिया।

मोबिक्विक IPO के शेयरों का आवंटन सोमवार 16 दिसंबर 2024 को फाइनल हुआ था। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर 2024 को लिस्ट होंगे।

मोबिक्विक IPO: कंपनी फंड का उपयोग ग्रोथ और टेक्नोलॉजी में करेगी

कंपनी पब्लिक ऑफरिंग से मिले नेट प्रोसिड्स का उपयोग कई प्रमुख क्षेत्रों में करेगी। इसमें फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस और पेमेंट सर्विसेज बिजनेस के विस्तार के लिए फंडिंग शामिल है। इसके अलावा, डेटा, मशीन लर्निंग (ML), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी में निवेश भी किया जाएगा। मोबिक्विक अपने पेमेंट डिवाइस बिजनेस के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इन फंड्स का उपयोग करेगी।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement