facebookmetapixel
India-EU FTA पर मूडीज का आया बयान; निर्यात, MSME और रोजगार पर क्या कहा?ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेजITC Share: बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर चढ़ा, क्या Q3 नतीजों से बढ़ा भरोसा?सस्ते लोन की उम्मीद बढ़ी! बजट के बाद RBI कर सकता है रेट कट: मोतीलाल ओसवालMicrosoft के दमदार नतीजे, ब्रोकरेज बोले- भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी राहत का संकेतNifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta Share: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीदGold, Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, आगे क्या करें निवेशक?Stocks to Watch today: Tata Motors CV से लेकर Swiggy, ITC और Paytm तक; शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा; मेटल इंडेक्स 4% गिरा

Interview में GoMechanic के CEO का खुलासा, कितने करोड़ के revenue,market share पर लाएंगे IPO

गोमैकेनिक ने वित्त वर्ष 2023-24 में 210 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया। वाहन सर्विसिंग बाजार में फिलहाल करीब 3% की हिस्सेदारी है।

Last Updated- December 25, 2024 | 7:20 PM IST
Auto sales July 2025

यात्री वाहनों की सर्विसिंग एवं मरम्मत सेवाएं देने वाली कंपनी गोमैकेनिक को उम्मीद है कि वर्ष 2027 तक उसका शुद्ध राजस्व तीन गुना होकर 700 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। इसके बाद वह शेयर बाजार में सूचीबद्धता का रुख करेगी। गोमैकेनिक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि कंपनी की वाहन सर्विसिंग बाजार में फिलहाल करीब तीन प्रतिशत हिस्सेदारी है जिसे अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

गोमैकेनिक ने वित्त वर्ष 2023-24 में 210 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था, जबकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसने 85 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। अरोड़ा ने कहा, ‘‘अभी हमारी बाजार हिस्सेदारी करीब तीन प्रतिशत पर है और 2027 तक यह करीब 10 प्रतिशत हो जाएगी। हमें उम्मीद है कि 2027 तक हमारा ब्रांड लगभग 700 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करेगा। हमारा मानना ​​है कि गोमैकेनिक की कहानी का अगला स्वाभाविक कदम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) होगा।’’

कंपनी वर्तमान में 125 शहरों में 800 गैराज के जरिये सेवाएं देती है और 2027 तक 500 शहरों में 2,500 गैराज तक विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी दोपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन सेवा क्षेत्र में भी कदम रखते हुए अपनी पेशकश को विविधतापूर्ण बनाने पर विचार कर रही है। गोमैकेनिक का मार्च, 2023 में लाइफलॉन्ग ग्रुप की अनुषंगी सर्विजी ने अधिग्रहण किया था। इसके पिछले प्रबंधन के तहत वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाए जाने के बाद निवेशकों ने फर्म की बिक्री का फैसला किया था।

First Published - December 25, 2024 | 7:20 PM IST

संबंधित पोस्ट