facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

पहले दिन 25 फीसदी उछला Crizac, ट्रैवल फूड के आईपीओ को मिली 3 गुना बोलियां

क्रिजैक उच्च ​शिक्षा वाले वै​श्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान मुहैया कराती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 850 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

Last Updated- July 09, 2025 | 9:34 PM IST
Fractal Analytics IPO

बी2बी ​शिक्षा प्लेटफॉर्म क्रिजैक का शेयर बुधवार को अपने पहले कारोबारी दिन के दौरान करीब 25 फीसदी चढ़ा। 309 रुपये का ऊंचा और 275 रुपये का निचला स्तर दर्ज करने के बाद यह शेयर आ​खिर में 306 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में 245 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में 61 रुपये या 25 फीसदी की बढ़त हुई।

बंद भाव के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 5,354 करोड़ रुपये है जो 153 करोड़ रुपये के उसके वित्त वर्ष 2025 के मुनाफे की तुलना में 35 गुना है। क्रिजैक उच्च ​शिक्षा वाले वै​श्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान मुहैया कराती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 850 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

ट्रैवल फूड के आईपीओ को 3 गुना बोलियां

ट्रैवल फूड सर्विसेज के आईपीओ को बुधवार को 2.9 गुना आवेदन मिले। यह कंपनी हवाईअड्डों पर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और लाउंज का परिचालन करती है। आईपीओ के अंतिम दिन पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 7.7 गुना, एचएनआई श्रेणी में 1.6 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 0.7 गुना बोलियां मिलीं। कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.7 गुना आवेदन मिले। ट्रैवल फूड का 2,000 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश था।

1,045-1,100 रुपये के कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 14,484 करोड़ रुपये बैठता है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 1,688 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया और 380 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

First Published - July 9, 2025 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट