facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Arabian Petroleum IPO Listing: 11% मुनाफे के साथ लिस्ट हुआ आईपीओ, NSE SME पर मचाया धमाल

NSE SME पर कंपनी के शेयर 77.40 रुपये पर लिस्ट किए गए, जो 70 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 10.57 फीसदी अधिक है।

Last Updated- October 09, 2023 | 11:57 AM IST
Corona Remedies IPO listing

Arabian Petroleum IPO Listing: अरेबियन पेट्रोलियम ने सोमवार को बाजार में गिरावट के बीच में भी NSE के SME प्लेटफॉर्म पर अच्छी शुरुआत की। NSE SME पर कंपनी के शेयर 77.40 रुपये पर लिस्ट किए गए, जो 70 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 10.57 फीसदी अधिक है।

आईपीओ को कैसा मिला था रिस्पांस?

अरेबियन पेट्रोलियम आईपीओ को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी क्योंकि सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान इश्यू को 19.91 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 23.19 गुना और अन्य कैटेगरी में 15.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

अरेबियन पेट्रोलियम का 20.24 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 25 सितंबर, 2023 से शुरू हुआ और 27 सितंबर, 2023 को समाप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें : E Factor IPO Listing: दमदार एंट्री से निवेशक खुश, 53 फीसदी लिस्टिंग गेन

ग्रीस तेल बनाने वाली कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 28.92 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जो कुल मिलाकर 20.24 करोड़ रुपये है।
आईपीओ की कीमत 70 रुपये प्रति शेयर थी और न्यूनतम लॉट साइज 2,000 शेयर था।

अरेबियन पेट्रोलियम के आईपीओ अलॉटमेंट को 5 अक्टूबर, 2023 को अंतिम रूप दिया गया।

नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का क्या इस्तेमाल करेगी कंपनी?

अरेबियन पेट्रोलियम जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।

यह भी पढ़ें : Upcoming IPO’s: पैसा लेकर रहे तैयार! अगले 6 महीने में आएंगे 28 कंपनियों के IPO, 41 को मंजूरी का इंतजार

जानें कंपनी के बारे में

अरेबियन पेट्रोलियम स्पेशियलटी ऑयल, कूलैंट्स जैसे लुब्रिकेंट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रीज में होता है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 2.88 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 4.14 करोड़ रुपये हुआ। वहीं,वित्त वर्ष 2023 में मुनाफा उछलकर 4.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

First Published - October 9, 2023 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट