facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

INR vs USD : रुपया 25 पैसे टूटकर 82.62 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 फीसदी बढ़कर 104.04 पर पहुंच गया।

Last Updated- March 15, 2023 | 9:12 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.32 पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.30 से 82.62 के दायरे में घट बढ़ हुई। रुपये में यह लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.43 फीसदी बढ़कर 104.04 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 फीसदी बढ़कर 77.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: लगातार पांचवे दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 344 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे बंद

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 344.29 अंक की गिरावट के साथ 57,555.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,086.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement