facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

INR vs USD: रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.44 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 6:04 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर में तेजी लौटने के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.32 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 24 पैसे नुकसान के साथ 82.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.20 के उच्चस्तर और 82.49 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और डॉलर के मजबूती के कारण रुपये में गिरावट आई। बाजार से, विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत धन निकासी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.67 फीसदी बढ़कर 103.22 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.23 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 73.46 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 398 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 398.18 अंक टूटकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 995 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement