facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

Closing Bell: लगातार दूसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 398 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के नीचे

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 6:11 PM IST
Stock Market Today
BS

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण आज यानी शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 398 अंक टूटा, वहीं निफ्टी 151 अंक लुढ़कर 17,000 के नीचे चला गया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 398.18 अंक यानी 0.69 फीसदी टूटकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 58,066.40 तक गया और नीचे में 57,422.98 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 131.85 अंक यानी 0.77 फीसदी लुढ़का। निफ्टी कारोबार के अंत में 16,945.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,109.45 तक गया और नीचे में 16,917.35 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे अधिक लाभ कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 0.52 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, रिलायंस और लार्सन एंड टूब्रो सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे अधिक नुकसान बजाज फिनसर्व के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.81 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार गिरावट का रुख था। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 995.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement