facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजी

INR vs USD: रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.03 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 6:39 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा 21-22 मार्च, 2023 को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक में 50 आधार अंक (आधा फीसदी) की ब्याज दर में बढ़ोतरी की चिंता जताने के बाद डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.25 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.98 के उच्चस्तर और 82.29 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढ़कर 105.75 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 फीसदी घटकर 83.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.63 अंक की गिरावट के साथ 60,348.09 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement