facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

HDFC बैंक देने जा रहा है बड़ा तोहफा! बोनस शेयर और डिविडेंड पर बड़ा ऐलान तय, शेयर भी उछला

Advertisement

19 जुलाई को बोर्ड बैठक में होगा फैसला, पहली बार मिल सकते हैं बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड

Last Updated- July 16, 2025 | 10:38 AM IST
HDFC Bank

HDFC बैंक अपने शेयरधारकों के लिए इस हफ्ते के अंत तक बोनस शेयर जारी करने का ऐलान कर सकता है। इसके साथ ही बैंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (Special Interim Dividend) का ऐलान भी कर सकता है। बैंक ने शेयर बाजार (Stock Exchange) में फाइलिंग करके जानकारी दी है कि 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को उसकी बोर्ड मीटिंग होने जा रही है। इस बैठक में बैंक अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY2025-26) के वित्तीय नतीजे जारी करेगा। इसी बैठक में बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

क्या कहा गया है HDFC Bank की आधिकारिक फाइलिंग में?

HDFC बैंक ने बताया कि बोर्ड की बैठक में तिमाही नतीजों के अलावा दो अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा – पहला, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इक्विटी शेयरों पर विशेष अंतरिम डिविडेंड की घोषणा, और दूसरा, बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव, जो कि संबंधित नियमों और शेयरधारकों की मंजूरी पर आधारित होगा। हालांकि, बैंक ने अभी तक बोनस शेयर और डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। संभावना है कि 19 जुलाई 2025 को होने वाली बैठक में ही रिकॉर्ड डेट, बोनस का अनुपात और डिविडेंड की राशि का फैसला किया जाएगा।

यह पढ़ें: Stock Market Update: ट्रंप टैरिफ को लेकर निवेशक सतर्क, सेंसेक्स 150 अंक टूटा; निफ्टी में भी गिरावट

HDFC बैंक की वैल्यू और शेयर की चाल

बाजार पूंजीकरण के लिहाज़ से HDFC बैंक भारत की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है। इसका वैल्यूएशन करीब ₹15.38 लाख करोड़ है। 16 जुलाई (बुधवार) को HDFC बैंक का शेयर 1% की बढ़त के साथ ₹214.20 पर खुला। BSE वेबसाइट के अनुसार, अब तक HDFC बैंक ने कभी भी बोनस शेयर जारी नहीं किए हैं। अगर 19 जुलाई को बोर्ड इसे मंजूरी देता है, तो यह पहली बार होगा जब बैंक बोनस शेयर देगा।

HDFC Bank के स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का इतिहास

बैंक ने अब तक दो बार अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट किया है। पहली बार यह स्टॉक स्प्लिट वर्ष 2011 में 5:1 के अनुपात में किया गया, जिसमें शेयर की फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹2 कर दी गई। दूसरी बार स्टॉक स्प्लिट वर्ष 2019 में 1:1 के अनुपात में हुआ, जिसमें फेस वैल्यू ₹2 से घटाकर ₹1 प्रति शेयर कर दी गई।

यह पढ़ें: ITC और Ujjivan Bank के शेयर में छुपा है बड़ा मौका, HDFC Securities ने बताया कब खरीदें और कब बेचें

HDFC बैंक के डिविडेंड का इतिहास

HDFC बैंक ने जून 2025 में ₹22 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जो अब तक का सबसे अधिक रहा है। इससे पहले, वर्ष 2024 में ₹19.50, वर्ष 2023 में ₹19, वर्ष 2022 में ₹15.50 और वर्ष 2021 में ₹6.50 प्रति शेयर का डिविडेंड वितरित किया गया था।

शेयर में आई तेजी

बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड की संभावित घोषणा की खबर के बीच बुधवार को HDFC बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। सुबह करीब 10:30 बजे बैंक का शेयर पिछले दिन के बंद ₹1995.30 के मुकाबले इंट्राडे में ₹2021.90 तक पहुंच गया और इस तरह से 1.33% उछल गया।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement