कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Gold-Silver Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, MCX और Comex दोनों पर कीमतों में मजबूती दर्ज की गई।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- February 25, 2026 | 9:44 AM IST

Gold and Silver Rate Today, February 25: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,60,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,008 रुपये की तेजी के साथ 1,60,977 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,969 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 864 रुपये की तेजी के साथ 1,60,833 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,072 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,60,611 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 5,200 रुपये की तेजी के साथ 2,65,944 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,60,744 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 5,445 रुपये की तेजी के साथ 2,66,189 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,67,990 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,64,603 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। हालांकि बाद में दोनों के भाव चढ़ गए। Comex पर सोना आज 5,160 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,176.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19 डॉलर की तेजी के साथ 5,195.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.16 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 87.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.75 डॉलर की तेजी के साथ 89.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Rate

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,60,977 1,59,969 1,60,833
चांदी 2,65,944 2,60,744 2,66,189
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,160 5,176.30 5,195.30
चांदी 87.16 87.50 89.25

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : February 25, 2026 | 9:44 AM IST