facebookmetapixel
Advertisement
लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न24 अगस्त से खुलेगा ₹582 करोड़ का ये IPO, 40 साल पुरानी कंपनी पर जताएं भरोसा? जानें एक्सपर्ट की राय

Complan बनाने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान! पहली बार होगा स्टॉक स्प्लिट, सितंबर में तय हुई रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कंपनी ने बताया कि ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को अब 5 शेयरों में बांटा जाएगा, जिनकी फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर होगी।

Last Updated- August 28, 2025 | 2:44 PM IST
Stock Split

उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी जाइडस वेलनेस लिमिटेड (Zydus Wellness Ltd) ने अपने शेयरों का पहला स्टॉक स्प्लिट घोषित किया है। कंपनी ने एक शेयर को 1:5 अनुपात में विभाजित करने का फैसला लिया है।

क्या है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि कंपनी अपने एक शेयर को कई हिस्सों में बांट देती है। इससे शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू वही रहती है। इसका फायदा यह होता है कि शेयर की कीमत अपेक्षाकृत कम होकर निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाती है।

यह भी पढ़ें: 5 साल में 201% रिटर्न… अब 700% डिविडेंड, BSE 500 मेटल कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

Zydus Wellness का फैसला

कंपनी ने बताया कि ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को अब 5 शेयरों में बांटा जाएगा, जिनकी फेस वैल्यू ₹2 प्रति शेयर होगी। यह फैसला कंपनी ने 30 जुलाई की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था। कंपनी ने 18 सितंबर 2025 को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस कॉरपोरेट ऐक्शन का लाभ उठा पाएंगे। निवेशकों को ध्यान रखना होगा कि T+1 सेटलमेंट नियम के कारण रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले यानी 17 सितंबर 2025 तक शेयर खरीदना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: टैरिफ के बाद Textile Stocks पर बदलने लगा ब्रोकरेज का मिजाज, BUY, SELL या HOLD? चेक करें नई रेटिंग्स, टारगेट्स

कंपनी और शेयर प्राइस

जाइडस वेलनेस का मार्केट कैप ₹12,803.74 करोड़ (27 अगस्त 2025 तक, BSE डेटा अनुसार) है। गुरुवार को कंपनी का शेयर ₹2034 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से 1.09% ज्यादा था। पिछले 52 हफ्तों में शेयर का भाव ₹2,342.90 के ऊपरी स्तर और ₹1,493 के निचले स्तर तक गया है।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement