facebookmetapixel
Advertisement
रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगह

5 साल में 201% रिटर्न… अब 700% डिविडेंड, BSE 500 मेटल कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान

Advertisement

Ratnamani Metals & Tubes ने ₹14 प्रति शेयर (700%) डिविडेंड का ऐलान किया है। रिकॉर्ड डेट 2 सितंबर तय हुई।

Last Updated- August 28, 2025 | 1:32 PM IST
Dividends

आयरन और स्टील प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Ratnamani Metals & Tubes Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर ₹14 का फाइनल डिविडेंड (700%) घोषित किया है। यह डिविडेंड कंपनी के 7,00,92,000 इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा।

कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक (AGM) मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को होगी। इसके लिए 2 सितंबर 2025 रिकॉर्ड डेट रखी गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का शेयर होगा, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Ratnamani Metals & Tubes नियमित रूप से अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देती रही है। साल 2024 में कंपनी ने ₹14 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था, जबकि 2023 में यह राशि ₹12 प्रति शेयर रही थी।

शेयर की मौजूदा स्थिति

गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को Ratnamani Metals & Tubes का शेयर बीएसई पर ₹2376.55 पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले दिन से 0.58% नीचे था।

कम समय में देखें तो शेयर ने पिछले 2 हफ्तों में 1.5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है। हालांकि, 1 महीने में यह लगभग 11% टूटा है, 3 महीने में 17% गिरा है और 6 महीने में करीब 3% नीचे रहा है। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 34% से ज्यादा की गिरावट आई है। लेकिन लंबी अवधि में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। पिछले 3 सालों में शेयर ने करीब 30% रिटर्न दिया है और 5 सालों में निवेशकों को 201% का शानदार मुनाफा कराया है। 28 अगस्त 2025 तक Ratnamani Metals & Tubes का मार्केट कैप बीएसई पर ₹16,657.71 करोड़ है।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement