facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

ITC में SUUTI का हिस्सा बेचने की योजना नहीं: दीपम सचिव

Advertisement

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि थोक सौदा लंबे समय में ITC शेयरधारकों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे शेयरों की आपूर्ति बढ़ेगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 10:06 PM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा कि सरकार की एसयूयूटीआई के माध्यम से आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है।

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) की कोलकाता की दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करने की घोषणा के बीच उन्होंने यह बात कही।

स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के पास 31 दिसंबर, 2023 की स्थिति के अनुसार विभिन्न कारोबार क्षेत्र से जुड़े समूह आईटीसी में लगभग 7.82 फीसदी हिस्सेदारी थी।

पांडेय ने कहा, ‘फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।’ एसयूयूटीआई ने आखिरी बार फरवरी, 2017 में आईटीसी में हिस्सेदारी कम की थी। उस समय दो फीसदी इक्विटी शेयर थोक सौदे के माध्यम से 291.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए थे।

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी एक बयान में कहा था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लि. (टीएमआई) की संस्थागत निवेशकों को विविध कारोबार से जुड़ी भारतीय इकाई में 43,68,51,457 शेयर बेचने की योजना है। कंपनी ने कहा कि वह राशि का उपयोग बीएटी शेयरों की पुनर्खरीद के लिए करेगी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि थोक सौदा लंबे समय में आईटीसी शेयरधारकों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे शेयरों की आपूर्ति बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement