facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका

Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 350 अंक उछला, Nifty 18,700 के पार

Last Updated- June 07, 2023 | 4:13 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले मिश्रत संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 350 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 127 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,726.40 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 350.08 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 63,142.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,196.43 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,841.95 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 127.40 अंक यानी 0.68 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,726.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,738.95 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,636.00 तक आया।

Read More: Stock Market LIVE: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें मार्केट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और लार्सन एंड टूब्रो सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा नेस्ले इंडिया के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.97 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ICICI बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.07 फीसदी तक गिर गए।

First Published - June 7, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट