facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अगले हफ्ते 698 करोड़ रुपये का IPO लेकर आ रही दिग्गज डेंटल कंपनी, प्राइस बैंड हुआ तय; चेक करें डिटेल्स

Advertisement

लक्ष्मी डेंटल भारत की एक प्रमुख एंड-टू-एंड डेंटल प्रोडक्ट कंपनी है।

Last Updated- January 08, 2025 | 6:06 PM IST
Bharat Coking Coal IPO

भारत की लीडिंग डेंटल प्रोडक्ट कंपनी लक्ष्मी डेंटल अपना आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹407 से ₹428 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 13 जनवरी को खुलेगा और 15 जनवरी को बंद होगा। खास बात यह है कि कंपनी इस आईपीओ से ₹698 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।

लक्ष्मी डेंटल ने अपने फ्रेश इश्यू का साइज घटाकर ₹138 करोड़ कर दिया है, जबकि ओएफएस (Offer for Sale) को बढ़ाकर 1.31 करोड़ शेयर कर दिया गया है। इस बिक्री के जरिए प्रमोटर्स राजेश व्रजलाल खाखर, समीर कमलेश मर्चेंट, और ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस लिमिटेड समेत अन्य शेयरधारक अपने हिस्से बेचेंगे।

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, अपने सहायक बिजनेस बिजडेंट डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश, और पूंजीगत खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी ने बताया कि इस आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों की बोली 10 जनवरी को खुलेगी।

Also Read: Quadrant Future Tek IPO ग्रे मार्केट में उड़ा रहा गर्दा, हर शेयर पर हो सकता है ₹210 का फायदा; अप्लाई करें या नहीं?

लक्ष्मी डेंटल भारत की एक प्रमुख एंड-टू-एंड डेंटल प्रोडक्ट कंपनी है। कंपनी कस्टमाइज्ड क्राउन और ब्रिज, डेंटल एलाइनर सॉल्यूशन्स और बच्चों के लिए डेंटल प्रोडक्ट्स बनाती है। वर्तमान में प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में 46.56% हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक शेयरधारकों की हिस्सेदारी 53.44% है।

इस आईपीओ को बाजार में लाने की जिम्मेदारी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, मोतिलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स संभाल रहे हैं। वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement