facebookmetapixel
Advertisement
Devendra Fadnavis का बड़ा दांव! महाराष्ट्र में आएगा अमेरिका का न्यूक्लियर निवेश, SMR टेक पर फोकसMP: सिंहस्थ 2028 में गूगल की एंट्री! AI से होगा कुंभ का हाई-टेक मैनेजमेंट, भीड़ से लेकर सुरक्षा तक सब होगा स्मार्टअगले पांच साल जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 11,608 करोड़ रुपये की राशि मंजूरमप्र में गेहूं की सरकारी खरीद अब 28 मई तकPF क्लेम के लंबे इंतजार से छुटकारा! UPI PIN डालते ही खाते में आएगा पैसा, EPFO की नई सुविधा जल्ददोपहिया बाजार में बड़ा उछाल या धीमी रफ्तार? ICRA ने FY27 को लेकर किया चौंकाने वाला अनुमानPM Modi-Meloni ‘Melody’ ट्रेंड का असर, Parle Industries 5% उछला लेकिन सच्चाई कुछ और!Q4 Results: बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 28.7% उछला, शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजीRupee Fall: रुपये पर बढ़ा दबाव, 100 प्रति डॉलर पहुंचने की चर्चा तेजभारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शा

₹60 प्रति शेयर तक डिविडेंड पाने का मौका! Bajaj Group की इन 4 कंपनियां की रिकॉर्ड डेट है करीब

Advertisement

Maharashtra Scooters, Bajaj Finserv, Bajaj Holdings और Bajaj Electricals जल्द देने जा रही हैं डिविडेंड, जानिए कब तक खरीदना होगा शेयर ताकि मिले पूरा फायदा

Last Updated- June 24, 2025 | 10:44 AM IST
Bajaj Group eyes healthcare venture, announces expansion plans बजाज ग्रुप की नजर स्वास्थ्य सेवा उद्यम पर, किया विस्तार योजनाओं का ऐलान

बजाज ग्रुप की चार लिस्टेड कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इन कंपनियों ने एक्सचेंज फाइलिंग्स के ज़रिए डिविडेंड की घोषणा की है और अब इनकी रिकॉर्ड डेट पास में है। यानी अगर आप इन कंपनियों के डिविडेंड के हकदार बनना चाहते हैं, तो तय तारीख से पहले इनके शेयर अपने डीमैट खाते में होने चाहिए।

रिकॉर्ड डेट का मतलब क्या होता है?

रिकॉर्ड डेट वो तारीख होती है जिस दिन कंपनी तय करती है कि कौन से शेयरधारक डिविडेंड के लिए योग्य होंगे। भारत में ट्रेडिंग सिस्टम T+1 पर चलता है, यानी रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले तक शेयर खरीदने होंगे।

उदाहरण के तौर पर अगर रिकॉर्ड डेट 27 जून है, तो शेयर 26 जून या उससे पहले खरीदने होंगे, तभी डिविडेंड मिलेगा।

Also Read | Railway से जुड़ी इस कंपनी पर ब्रोकरेज की HOLD की सलाह, जानिए कितना रखा है नया टारगेट

कौन-कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है?

Maharashtra Scooters Ltd

इस कंपनी ने ₹30 का स्पेशल डिविडेंड और ₹30 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कुल मिलाकर शेयरधारकों को ₹60 प्रति शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 27 जून 2025 तय की गई है।

Bajaj Finserv Ltd

बजाज ग्रुप की यह बड़ी कंपनी FY25 के लिए ₹1 का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसका रिकॉर्ड डेट भी 27 जून 2025 है।

Bajaj Holdings & Investment Ltd

यह कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹28 का फाइनल डिविडेंड दे रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी 27 जून 2025 रखी गई है।

Also Read | Globe Civil Projects IPO: आज से खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रही अच्छी खबर; ₹67-71 रुपये है प्राइस बैंड

Bajaj Electricals Ltd

इस स्मॉलकैप कंपनी ने ₹3 का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। यह होम अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 18 जुलाई 2025 है।

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement