facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका ने भारत-यूएस ट्रेड डील की फैक्ट शीट में किए बदलाव, दाल और डिजिटल टैक्स हटाएमौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेट

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा, जलवायु के फाइनेंसिंग के लिए एजेंसियों का पुनर्गठन जरूरी

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 10:23 PM IST
G20 Sherpa Amitabh Kant

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बहुपक्षीय संस्थानों से ज्यादा दीर्घकालिक उधारी और मिश्रित वित्त तक पहुंच बनाने के लिए इन निकायों का पुनर्गठन करने और इन्हें 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप बनाने की जरूरत है। भारत ने 2023 के लिए जी-20 की अध्यक्षता ली है और इस साल इसके सभी सम्मेलनों का आयोजन करेगा।

पब्लिक अफेयर्स फोरम आफ इंडिया (PAFI) के सालाना व्याख्यान में शुक्रवार को कांत ने कहा कि भारत ज्यादा औद्योगीकरण के माध्यम से अपने नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता की जिंदगी मुहैया करा रहा है, ऐसे में देश को ज्यादा लंबी अवधि के ऋण की जरूरत है।

कांत ने कहा, ‘ये बहुपक्षीय एजेंसियां विश्व युद्ख के बाद बनाई गई थीं और टिकाऊ विकास और जलवायु वित्तपोषण के लिए इनकी डिजाइन नहीं बनी थी।’ चल रहे जी-20 सम्मेलन में प्रमुख चुनौतियों में से एक यह है कि भारत वैश्विक विकास के लिए उपलब्ध 200 करोड़ डॉलर की उपलब्ध निजी संपत्तियों में किस तरह तारतम्यता बनाए।

टिकाऊ विकास
मंदी के दौर में भारत ने दुनिया भर में दीर्घकालीन और सतत विकास को लेकर दृढ़ता से विचार रखे हैं। कांत ने कहा, ‘दीर्घावधि टिकाऊ विकास विश्व के लिए ऐसे समय में अहम है, जब दुनिया भर में संरचनात्मक सुधारों की जरूरत है। इससे बेहतर बुनियादी ढांचे का सृजन होगा, मांग बढ़ेगी और खपत में तेजी आएगी। इससे ज्यादा संख्या में लोग गरीबी रेखा के ऊपर आएंगे।’

उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाओं के कारण 20 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। कांत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का टिकाऊ विकास का लक्ष्य भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भारत जलवायु कार्रवाई और जलवायु न्याय के लिए भी लड़ेगा।

तकनीकी नवोन्मेष
डेटा और तकनीकी नवोन्मेष के मसले पर कांत ने जोर दिया कि भारत का टेक्नोलॉजिक और डेटा इनोवेशन का मॉडल अमेरिका के बिग टेक मॉडल या यूरोप द्वारा स्वीकार किए गए मॉडल से अलग है। बिगटेक मॉडल में निजी उद्यमियों को अपने डेटा की अनुमति होती है। कांत ने कहा कि चाहे वह चीन की अलीबाबा या टेनसेंट हो या अमेरिका की गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक हो, बिग टेक कंपनियां नवोन्मेषी हैं और डेटा रखती हैं। कांत ने कहा कि भारत का मॉडल अलग है, जहां सार्वजनिक प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement