facebookmetapixel
Advertisement
लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, CCI ने दी मंजूरीअमेरिका-यूरोप के बाद जापान ने भी बढ़ाई ब्याज दर, 31 साल का रिकॉर्ड टूटाVeegaland Developers IPO Listing: आज NSE-BSE पर लिस्ट होंगे शेयर, ₹210 करोड़ के IPO पर टिकी निवेशकों की नजरकच्चा तेल सस्ता होने से एशियाई बाजारों में तेजी, अब बैंक ऑफ जापान के फैसले पर नजरब्रेंट 104 डॉलर के नीचे, आज क्यों गिर रहा कच्चा तेल?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के पार; ज्यादातर Tata Group शेयरों में गिरावटStocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहीं

इवोल्यूशन चैंपियनशिप सीरीज में नोडविन गेमिंग ने खरीदी हिस्सेदारी

Advertisement

सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट (एसआईई) ने ईवो में अपनी यह हिस्सेदारी नोडविन गेमिंग को अज्ञात राशि में बेची है।

Last Updated- August 22, 2025 | 9:57 PM IST

नोडविन गेमिंग ने इवोल्यूशन चैंपियनशिप सीरीज (इवो) में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस तरह वैश्विक फाइटिंग गेम्स के ई-स्पोर्ट्स बाजार में उसकी उपस्थिति बढ़ गई है। सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट (एसआईई) ने ईवो में अपनी यह हिस्सेदारी नोडविन गेमिंग को अज्ञात राशि में बेची है। नोडविन को एसआईई की मूल कंपनी सोनी ग्रुप कॉरपोरेशन का समर्थन है और वह भारत की एकमात्र सूचीबद्ध गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज की सहयोगी बनने के लिए तैयार है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘एसआईई वर्ष 2028 तक इवो की नई वैश्विक प्रायोजक बन जाएगी। वह प्लेस्टेशन टूर्नामेंट प्लेटफॉर्म तथा मौजूदा समय में फाइटिंग गेम प्लेयर्स को लुभाने वाले प्रमुख गेमों के माध्यम से फाइटिंग गेम समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगी।’ पिछले महीने नजारा ने कहा था कि नोडविन कुछ मौजूदा शेयरधारकों से नई पूंजी जुटा रही है। नोडविन में नजारा की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है। कंपनी फंडरेजिंग राउंड में भाग नहीं ले रही क्योंकि वह फिलहाल कोर गेमिंग इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (आईपी) पर ध्यान देना जारी रखे हुए है।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement