facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Salman Khan के घर के बाहर हुई गोलीबारी, मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस

दो बाइक सवार अनजान लोगों ने Salman Khan के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड की फायरिंग की।

Last Updated- April 14, 2024 | 9:11 AM IST
Actor Salman Khan
Bollywood actor Salman Khan (File Photo)

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर आज (14 अप्रैल) दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं। हवा में फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हेलमेट पहनने के कारण दोनों लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना के बाद सलमान खान के बीच अफरा-तफरा मच गई।

मुंबई पुलिस कर रही जांच

इस मामले की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इसके अलावा, सलमान खान पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

सलमान खान को मिल चुकी है धमकी

पिछले साल मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

First Published - April 14, 2024 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट