facebookmetapixel
दूध के साथ फ्लेवर्ड दही फ्री! कहानी क्विक कॉमर्स की जो बना रहा नए ब्रांड्स को सुपरहिटWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड की लहर! IMD ने जारी किया कोहरा-बारिश का अलर्ट67% चढ़ सकता है सिर्फ ₹150 का शेयर, Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज; BUY की दी सलाहअमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटा

दुनिया के अमीर व्यक्तियों की नेट वर्थ घटी; जानिए एलन मस्क, गौतम अदाणी को कितना हुआ नुकसान

Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 PM IST

दुनिया के अमीर व्यक्तियों की नेट वर्थ घटी; एलन मस्क, गौतम अदाणी को हुआ सबसे अधिक नुक्सान

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क, गौतम अदाणी, जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में जबरदस्त गिरावट आई है।

बीते शुक्रवार दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेज गिरावट के गौतम अदाणी को एक झटके में 3.50 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। यह गिरावट का मुख्य कारण फेडरल रिजर्व( US Fed ) द्वारा बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी है। जिसके बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की कई। बता दें, शुक्रवार को सेंसेक्स 1,020 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलोन मस्क को सबसे अधिक 73,373 करोड़ रुपए ( 9.03 बिलियन डॉलर ) का नुकसान हुआ है। वहीं भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को 28,439 करोड़ ( 3.50 अरब डॉलर ) का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। बता दें, गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 11 लाख करोड़ से अधिक है। 

यही नहीं, बल्कि एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की नेट वर्थ में लगभग 30,227 करोड़ ( 3.72 बिलियन डॉलर ) की गिरावट आयी है। वहीं  बॉस बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 46,721 करोड़  (5.75 बिलियन डॉलर ) की गिरावट देखी। इसके अलावा, मुकेश अंबानी को 14,382 करोड़ ( 1.77 बिलियन डॉलर ) का नुकसान उठाना पड़ा है।
 

First Published - September 25, 2022 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट