facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

UP में गंगा एक्सप्रेस वे के दोनो तरफ बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरी कर ली जाए।

Last Updated- June 19, 2023 | 4:42 PM IST
Ganga Express Way

उत्तर प्रदेश में बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Express Way) को दोनो तरफ औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक बन रहे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे को अगले साल दिसंबर तक बना दिया जाएगा। प्रदेश में चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे और झांसी लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण भी जल्दी शुरु हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरी कर ली जाए। प्रयागराज में 2025 जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस वे 12 जिलों को कवर करेगा। इसे प्रदेश के अन्य एक्सप्रेस वे जैसे यमुना, आगरा-लखनऊ व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी जोड़ा जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे को तैयार करने में कुल 36000 करोड़ के खर्च का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए बुंदेलखण्ड क्षेत्र की जीवनरेखा बन चुके बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस को झांसी और चित्रकूट से जोड़ा जाना आवश्यक है। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट की व्यवस्था की जा चुकी है।

प्रारम्भिक अध्ययन के अनुसार चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 20 किमी का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 125-135 किमी का होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों नए लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए विधिवत अध्ययन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के लिए स्थान चिन्हित कर लिया जाए। इसके साथ ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर के विकास की प्रक्रिया तेज की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आईएमएलसी स्थान इंटरचेंज के अधिकतम 3 किमी के भीतर ही हो।क्लस्टर के लिए भूमि चिन्हित कर नियमानुसार तत्काल भूमि अधिग्रहीत की जाए।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति संतोषजनक है। गोरखपुर, संतकबीर नगर, आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जिले के लिए यह शानदार कनेक्टिविटी का माध्यम बनेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए।

औद्योगिक समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में देश-दुनिया की बड़ी रक्षा उत्पाद निर्माता कम्पनियां निवेश कर रही हैं। अब तक 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर में हो चुका है। लखनऊ नोड में ब्रम्होस एयरोस्पेस, एरोलॉय टेक्नोलॉजी, झांसी नोड में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, कानपुर नोड में अडानी डिफेंस सिस्टम, अलीगढ़ में एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और एंकर रिसर्च लिमिटेड जैसी बड़ी कम्पनियां अपनी इकाई लगा रही हैं।

First Published - June 19, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट