facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

मेरा मानना है कि भारत संभवत: टैरिफ में काफी हद तक कटौती करेगा : ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले महीने हुई वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ उनके ‘‘बेहद अच्छे संबंध’’ हैं।

Last Updated- March 20, 2025 | 1:35 PM IST
President Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उनका मानना ​​है कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत अपने शुल्क को कम करेगा। हालांकि ट्रंप ने इसके साथ ही दो अप्रैल से भारत पर भी अमेरिकी शुल्क लगाने की अपनी धमकी को दोहराया। अमेरिकी समाचार वेबसाइट ‘ब्रेइटबार्ट न्यूज’ के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर चर्चा की।

भारत के साथ ‘‘बेहद अच्छे संबंध’’- ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले महीने हुई वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ उनके ‘‘बेहद अच्छे संबंध’’ हैं। वेबसाइट ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘‘लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वह दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि वे… संभवतः उन शुल्कों को काफी हद तक कम करने जा रहे हैं, लेकिन दो अप्रैल से हम उनसे वही शुल्क वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं।’’

Also read: US Fed का बड़ा फैसला: ब्याज दरें स्थिर, लेकिन साल के अंत तक कटौती संभव

IMEC पर ट्रंप ने कही ये बात

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप-आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने विशेष रूप से चीन का उल्लेख नहीं किया, लेकिन कहा कि यह ‘‘अद्भुत देशों का समूह है जो व्यापार पर हमें नुकसान पहुंचाने वाले अन्य देशों का मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।’’ ट्रंप ने मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान आईएमईसी पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार में हमारे पास साझेदारों का एक शक्तिशाली समूह है।’’

व्यापार शुल्क पर भारत तथा अमेरिका के बीच बातचीत जारी

गौरतलब है कि ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत अपने शुल्क में ‘‘काफी कटौती’’ करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने अपना यह दावा भी दोहराया था कि अमेरिका पर भारत भारी शुल्क लगाता है, जिससे वहां उत्पाद बेचना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 10 मार्च को नई दिल्ली में एक संसदीय समिति को बताया कि बातचीत अब भी जारी है और भारत तथा अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क पर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।

(PTI के इनपुट के साथ)

First Published - March 20, 2025 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट