facebookmetapixel
‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 परदक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’

G20 Summit: जी20 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की लोगों से इंडिया गेट, कर्तव्य पथ पर न जाने की अपील

जी20 नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।

Last Updated- September 06, 2023 | 4:05 PM IST
G20 may mark interoperability of DPIs as a long term goal

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार को लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit in India) को देखते हुए टहलने, साइकिल चलाने और सैर-सपाटे जैसी गतिविधियों के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर नहीं जाने का आग्रह किया। यह वृहद कार्यक्रम नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होगा।

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, चूंकि इंडिया गेट कर्तव्य पथ को ‘नियंत्रित क्षेत्र में निर्दिष्ट’ किया गया है, इसलिए दिल्ली पुलिस लोगों से अपील करती है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘टहलने, साइकिल चलाने या सैर-सपाटे’ के लिए इस क्षेत्र में न जाएं।

दिल्ली पुलिस का डीएमआरसी से सुबह चार बजे से ट्रेन चलाने का आग्रह

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से लोगों को असुविधा से बचाने के लिए सुबह चार बजे से ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से डीएमआरसी को पत्र लिखा गया था। इस पत्र में आयुक्त अरोड़ा ने डीएमआसी से आठ से 10 सितंबर तक सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था ताकि सुरक्षाकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें।

आग्रह के बाद अब तीन के लिए सुबह चार बजे शुरू हो जायेगी मेट्रो

इसके बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशन से सुबह चार बजे शुरू होंगी।

बयान में कहा गया है कि सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों के समय के अनुसार ट्रेन उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी।

विशेष पुलिस आयुक्त यादव ने यह भी कहा कि आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति तो होगी, लेकिन खाद्य वितरण सेवाएं नई दिल्ली जिले में उपलब्ध नहीं रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जी20 की कवरेज के लिए जिन मीडिया कर्मी को पास जारी किए गए हैं वे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र होंगे और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। मीडिया वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

यादव ने बताया कि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ‘मैपमायइंडिया’ ऐप का उपयोग करें।

First Published - September 6, 2023 | 4:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट