facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

जो भी आग से खेलेगा वह जल जाएगा: चीन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:31 PM IST

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मंगलवार को एक ऑनलाइन बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा हितों की ‘निश्चित रूप से रक्षा’ करेगा और उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी ताइवान को लेकर आग से खेलेगा, वह ‘जल जाएगा।’ बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली शिखर वार्ता है। इससे पहले दोनों ने दो बार टेलीफोन पर बातचीत की थी। वार्ता दो दौर में हुई और तीन घंटे से अधिक समय तक चली। उन्होंने कहा कि चीन का उदय ‘इतिहास की अपरिहार्य प्रवृत्ति’ है और इसे रोका नहीं जा सकता। ताइवान के संबंध में 68 वर्षीय शी ने तनाव के लिए ताइवान के अधिकारियों द्वारा अपने स्वतंत्रता एजेंडे के लिए अमेरिकी समर्थन की तलाश करने के वास्ते बार-बार प्रयास करने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकियों का इरादा चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल करना है।
इससे पूर्व व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका ‘अपने हितों और मूल्यों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगा कि 21वीं सदी के रास्ते में एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आगे बढ़ाएं जो स्वतंत्र, खुली और निष्पक्ष हो।’ बयान के अनुसार उन्होंने एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्त्व पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने के लिए अमेरिका के निरंतर दृढ़ संकल्प के बारे में बताया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र की समृद्धि के लिए नौवहन और सुरक्षित उड़ान की स्वतंत्रता के महत्त्व को दोहराया। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऐतिहासिक सुरक्षा समझौते की घोषणा के दो महीने बाद शी और चिनफिंग के बीच यह बैठक हुई।
शी ने बाइडन से कहा, ‘इस तरह की हरकतें बेहद खतरनाक होती हैं, ठीक वैसे ही जैसे आग से खेलना। जो आग से खेलेगा, वह जल जाएगा। एक चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त संचार, चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव हैं।’ उन्होंने कहा, ‘चीन के पूर्ण एकीकरण को प्राप्त करना चीनी राष्ट्र के सभी बेटों और बेटियों द्वारा साझा की जाने वाली एक आकांक्षा है। हमारे पास धैर्य है और पूरी ईमानदारी और प्रयासों के साथ शांतिपूर्ण पुनर्मिलन की संभावना के लिए प्रयास करेंगे।’   
चीन के सरकारी दैनिक समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने कहा कि शी और बाइडन ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ साझा सरोकार से जुड़े रणनीतिक, समग्र और मौलिक मुद्दों पर गहन चर्चा की।    

Advertisement
First Published - November 16, 2021 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement