facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

गाजा में बड़ी सफलता! इजरायल-हमास के बीच शांति समझौते पर सहमति बनी, ट्रंप ने किया ऐलान

Advertisement

हमास के 7 अक्टूबर हमले की दूसरी बरसी के बाद बड़ी पहल - बंधकों की रिहाई और युद्धविराम पर बनी सहमति

Last Updated- October 09, 2025 | 7:25 AM IST
Donald Trump Nobel peace prize

Israel Hamas Peace Talks: अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्ध रोकने और बंधकों की रिहाई के लिए पहले चरण के शांति समझौते पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इस समझौते की जानकारी दी।

ट्रंप ने कहा, “इसका मतलब है कि सभी बंधक बहुत जल्द रिहा किए जाएंगे, और इजरायल अपनी सेना को तय की गई सीमा तक पीछे हटा लेगा। यह एक मजबूत, टिकाऊ और स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार होगा।”

ट्रंप बोले – ऐतिहासिक दिन, सबके लिए बड़ी जीत

ट्रंप ने इस समझौते को “अरब और मुस्लिम दुनिया, इजरायल, सभी पड़ोसी देशों और अमेरिका के लिए एक महान दिन” बताया। उन्होंने कतर, मिस्र और तुर्की को मध्यस्थता के लिए धन्यवाद दिया और कहा, “यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना है। धन्य हैं वे जो शांति लाते हैं।”

यह समझौता हमास के 7 अक्टूबर के हमले की दूसरी सालगिरह के एक दिन बाद हुआ। मिस्र में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के दौरान ट्रंप के 20 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव के पहले चरण पर सहमति बनी।

हमास ने समझौते की पुष्टि की

समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, हमास ने पुष्टि की है कि गाजा युद्ध खत्म करने, इजरायली सेना की वापसी और बंधक-बंदी आदान-प्रदान पर सहमति हो गई है। हमास ने ट्रंप और गारंटी देने वाले देशों से कहा है कि वे ध्यान रखें कि इजरायल युद्धविराम समझौते का पूरा पालन करे। Associated Press की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास इस वीकेंड तक सभी जीवित बंधकों को रिहा करेगा, जबकि इजरायली सेना गाजा के अधिकांश हिस्सों से पीछे हटना शुरू करेगी।

नेतन्याहू बोले – यह इजरायल के लिए बड़ा दिन

ट्रंप की घोषणा के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे “इजरायल के लिए बड़ा दिन” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कल मैं सरकार की बैठक बुलाकर इस समझौते को मंजूरी दूंगा ताकि हमारे सभी प्रिय बंधक घर लौट सकें। मैं आईडीएफ के वीर सैनिकों और सुरक्षा बलों का धन्यवाद करता हूं, जिनकी बहादुरी और बलिदान से हम इस दिन तक पहुंचे हैं।”

नेतन्याहू ने ट्रंप और उनकी टीम का भी आभार जताते हुए कहा, “ईश्वर की कृपा से हम अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और अपने पड़ोसियों के साथ शांति को आगे बढ़ाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “योजना के पहले चरण की मंजूरी के बाद हमारे सभी बंधक घर लौट आएंगे। यह इजरायल के लिए एक बड़ी कूटनीतिक, राष्ट्रीय और नैतिक जीत है।”

नेतन्याहू ने कहा, “शुरुआत से ही मैंने कहा था कि हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हर बंधक को वापस नहीं लाया जाता। हमारे दृढ़ इरादों, सैन्य प्रयासों और राष्ट्रपति ट्रंप की मदद से हम इस अहम मुकाम पर पहुंचे हैं।”

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 7:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement