facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में नए प्रोडक्ट लॉन्च से बायोकॉन को उम्मीद, FY27 की दूसरी छमाही में ग्रोथ होगी तेजBMW ग्रुप इंडिया के सीएफओ बोले- भारत में कर विवादों का बढ़ता दायरा हैरानी भराविदेशी बाजारों पर एमक्योर का बड़ा दांव, FY27 में इंटरनेशनल बिजनेस बनेगा ग्रोथ इंजनसोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़त, निवेशकों की नजर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों परसेंसेक्स-निफ्टी में लगातार चौथे दिन अंतर, नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम से बाजार में उतार-चढ़ावMaruti Suzuki की सरकार से मांग: पुराने GST विवाद सुलझाने के लिए लाई जाए माफी योजनाE20 विवाद के बीच पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी रिकॉर्ड निचले स्तर पर, CNG-हाइब्रिड-EV की मांग बढ़ीटेलीग्राम ने चेताया: मॉडरेशन सिस्टम का फायदा उठाकर साइबर अपराधी कर रहे हैं ब्लैकमेलUPI पर MDR लागू होने से PhonePe-Paytm को बढ़त, छोटे ऐप्स के लिए भी खुलेंगे नए अवसरFY28 बजट तक ज्यादातर आयात शुल्क एक अंक में लाने का लक्ष्य: निर्मला सीतारमण

रूस खारकीव में बफर जोन चाहता है लेकिन कब्जा करने की उसकी योजना नहीं: पुतिन

Advertisement

पुतिन ने कहा कि रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी के जवाब में रूस ने खारकीव क्षेत्र में हमले किए।

Last Updated- May 17, 2024 | 8:13 PM IST
Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में उसके हमले का उद्देश्य एक ‘बफर जोन’ बनाना है लेकिन शहर पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है। चीन के हार्बिन के दौरे पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी के जवाब में रूस ने खारकीव क्षेत्र में हमले किए।

यह 10 मई को शुरू हुए हमले के बाद उनकी पहली टिप्पणी है। इस हमले ने युद्ध में एक नया मोर्चा खोल दिया और कुछ ही दिनों में यूक्रेन के हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। यह शुक्रवार तड़के क्रीमिया प्रायद्वीप पर बड़े पैमाने पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के कुछ घंटों बाद हुआ, जिससे सेवस्तोपोल शहर में बिजली गुल हो गई, जबकि एक एयरबेस पर विमान और ईंधन भंडारण को नुकसान पहुंचा। रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद एक रिफाइनरी में आग लग गयी।

पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी के जवाब में खारकीव क्षेत्र में हमले शुरू किए गये। उन्होंने कहा, “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर यह जारी रहा तो हम एक सुरक्षा क्षेत्र, एक जोखिम मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए मजबूर होंगे।” पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक “योजना के अनुसार प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं”।

उन्होंने कहा कि रूस की फिलहाल खारकीव पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। यूक्रेनी सैनिक शुक्रवार को खारकीव क्षेत्र में बढ़ रहे रूसी सैनिकों को रोकने के लिए लड़ रहे हैं। यूक्रेन के आगामी शांति सम्मेलनों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुये पुतिन ने कहा कि यह रूस पर शांतिपूर्ण समाधान की शर्तों को थोपने का एक व्यर्थ प्रयास है।

उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के शांति फॉर्मूले को इच्छित सोच बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संभावित शांति वार्ता एक मसौदा समझौते पर आधारित हो सकती है जिस पर रूस और यूक्रेन ने 2022 में इस्तांबुल वार्ता के दौरान बातचीत की थी।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement