facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

Myanmar Earthquake: मौत का आंकड़ा 1,700 पार, राहत अभियान जारी; हजारों लोग बेघर

शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने युद्धग्रस्त दक्षिण पूर्व एशियाई देश को हिला दिया जो म्यांमार में एक सदी में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।

Last Updated- March 30, 2025 | 10:58 PM IST
Myanmar earthquake
भूकंप के बाद क्षतिग्रस्त घर

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ती रही और साथ ही विदेशी बचाव दल सहायता देने के लिए यहां पहुंचे। यहां के अस्पतालों में भारी भीड़ देखी गई और कुछ समुदाय अपने सीमित संसाधनों के साथ राहत-बचाव की कोशिश में जुटे थे।

शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने युद्धग्रस्त दक्षिण पूर्व एशियाई देश को हिला दिया जो म्यांमार में एक सदी में सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। यहां की सैन्य सरकार ने जानकारी दी कि इस भूकंप के कारण रविवार तक लगभग 1,700 लोग मारे गए, 3,400 घायल हुए और 300 से अधिक लापता हो गए।

सरकारी मीडिया के मुताबिक जुंटा प्रमुख, वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए अपील करने के तीन दिन बाद चेतावनी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है और उनके प्रशासन को एक चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

भारत, चीन और थाईलैंड,  म्यांमार के पड़ोसी देश हैं जिन्होंने राहत सामग्री और अपनी टीमें भेजी हैं और इसके अलावा मलेशिया, सिंगापुर और रूस से भी सहायता भेजी गई है। इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस ऐंड रेड क्रिसेंट सोसायटीज ने एक बयान में कहा, ‘बरबादी बेहद व्यापक स्तर पर हुई है और मानवीय सहायता की जरूरत हर घंटे बढ़ रही है। तापमान बढ़ने और कुछ ही हफ्तों में मॉनसून का मौसम आने के साथ, दूसरा संकट पैदा होने से पहले ही प्रभावित समुदायों की स्थिति में स्थिरता लाना तत्काल आवश्यक है।’

यह तबाही म्यांमार में और संकट लेकर आई है जो पहले से ही गृहयुद्ध की अराजकता में घिरा है। वर्ष 2021 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, आंग सान सू की निर्वाचित सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद एक राष्ट्रव्यापी विद्रोह के चलते गृहयुद्ध जैसी स्थिति बनी।

करीब 5.5 करोड़ की आबादी वाले देश में पुलों, राजमार्गों, हवाई अड्डों और रेलवे सहित महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे मानवीय सहायता के प्रयासों में देरी हो रही है। वहीं आंतरिक संघर्ष के कारण अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो गई और करीब 35 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं तथा स्वास्थ्य प्रणाली कमजोर हुई है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को अधिकारियों से कहा, ‘परिवहन मार्गों को जल्द से जल्द बहाल करना आवश्यक है। रेलवे की व्यवस्था को दुरुस्त करना और हवाईअड्डों को फिर से खोलना भी जरूरी है ताकि बचाव अभियान अधिक प्रभावी हो सके।’ अमेरिका के भूवैज्ञानिक सेवा के पूर्वानुमान वाले मॉडल ने अनुमान लगाया कि म्यांमार में मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है।

First Published - March 30, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट