facebookmetapixel
Advertisement
बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: निर्मला सीतारमणLalithaa Jewellery Mart IPO: आज से खुला ₹1,700 करोड़ का IPO; जानें कीमत, लॉट साइज और GMPShiprocket IPO: आज अलॉटमेंट, 100 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद किसे मिलेगा शेयर? GMP ₹33, NSE-BSE पर ऐसे चेक करेंओला इलेक्ट्रिक का बड़ा दांव: घर से पावर ग्रिड तक बिजली स्टोर करेगा ‘शक्ति’, कीमत ₹99,999 से शुरूभारतीय बाजारों में आज बिकवाली से ₹1 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, कौनसे फैक्टर्स बना रहे दबाव?यूजर्स के लिए UPI ट्रांजैक्शन मुफ्त, फिर कैसे चलता है सिस्टम? ‘जीरो फीस’ मॉडल का पूरा गणितमल्टीबैगर स्टॉक फिर करेगा धमाका! नतीजों के बाद अशोक लेलैंड पर 40% अपसाइड का टारगेट; ब्रोकरेजेज ने क्यों जताया भरोसा?FMCG कंपनियों ने सिर्फ 30% लागत ग्राहकों पर डाली, आगे और महंगे हो सकते हैं रोजमर्रा के सामानमोलबायो डायग्नोस्टिक्स IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹807 वाला शेयर ₹980 पर खुला, निवेशकों को मिला 21% का फायदाधूत ट्रांसमिशन IPO की 38% प्रीमियम पर लिस्टिंग, हर लॉट पर ₹5600 का मुनाफा, Hold करें या बेच दें?

कुवैत अग्निकांड: कुवैत सरकार देगी 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा

Advertisement

भारत सरकार ने भयावह अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

Last Updated- June 19, 2024 | 10:48 PM IST
Kuwait fire

कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देगी। एक खबर में यह दावा किया गया।

कुवैत के अधिकारियों के अनुसार मंगाफ इलाके में 12 जून को सात मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे जिनमें अधिकतर भारतीय थे।

‘अरब टाइम्स’ अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा कि संबंधित दूतावासों को यह राशि पहुंचाई जाएगी। अग्निकांड में फिलीपीन के तीन नागरिक भी मारे गए थे और एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

खबर में कहा गया है कि संबंधित दूतावास मृतकों के परिजनों तक राशि पहुंचाने का काम करेंगे। भारत सरकार ने भयावह अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। केरल सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले अपने राज्य के लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

केरल विधानसभा ने संवेदना व्यक्त की केरल विधान सभा ने बुधवार को कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस घटना में 24 केरलवासियों समेत लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। विधान सभा अध्यक्ष ए एन शमशीर ने विधानसभा में श्रद्धांजलि संदेश पढ़ते हुए कहा कि सदन उन परिवारों के दुख को साझा करता है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि प्रवासी हमारे देश की प्रगति और उन्नति में बहुत हद तक योगदान देते हैं। सदन में उन्होंने बताया कि कैसे प्रवासी मजदूर वैश्विक आर्थिक संकट, युद्ध और बदलते आव्रजन कानूनों जैसी चुनौतियों पर काबू पाकर अपने परिवारों और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनमें से कई लोग अपने परिवारों के सपने पूरे करने से पहले ही आग में जलकर मर गए।’

विजयन ने राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कुवैत जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं मिलने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से ऐसे रुख के बाद भी राज्य सरकार ने मृतकों के शवों को वापस लाने और घायलों को समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए समन्वय में केंद्र सरकार के साथ हाथ मिलाया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की और अपने प्रियजनों के पार्थिव शरीर को लेने के लिए कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गए परिवार के सदस्यों के दु:ख को याद किया। उन्होंने मंत्री जॉर्ज को कुवैत यात्रा की अनुमति न देने के केंद्र के फैसले पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement