facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल ने Eternal CEO पद से दिया इस्तीफा; अलबिंदर सिंह धिंडसा को मिली कमानजमीन सौदों में MMR की बादशाहत, 2025 में 500 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदीWhiteOak MF लाया नया कंजम्प्शन फंड, ₹100 की छोटी SIP से बड़ी ग्रोथ का मौका?Cabinet Decision: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट से मंजूरी; सरकारी सहायता भी बढ़ीAU SFB share: दमदार Q3 के बावजूद 3% टूटा, अब खरीदने पर होगा फायदा ? जानें ब्रोकरेज का नजरिया₹535 से ₹389 तक फिसला Kalyan Jewellers का स्टॉक, क्या अभी और गिरेगा? जानें क्या कह रहे चार्टGroww ने लॉन्च किया Groww Prime, म्युचुअल फंड निवेश होगा अब ज्यादा स्मार्ट और आसान!Cabinet Decision: SIDBI को ₹5,000 करोड़ का इक्विटी सपोर्ट, MSME को मिलेगा सस्ता कर्जStocks To Buy: मार्केट क्रैश में खरीदारी का मौका, बोनांजा की पसंद 3 पीएसयू बैंक शेयर; 27% तक अपसाइड34% रिटर्न दे सकता है ये IT स्टॉक, Q3 में 18% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने कहा- सही मौका

भारत-द. कोरिया द्विपक्षीय व्यापार 2022 में 17 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 27.8 अरब डॉलर पर

Last Updated- April 26, 2023 | 8:27 PM IST
India US trade

भारत और दक्षिण कोरिया का द्विपक्षीय व्यापार 2022 में 17.3 फीसदी बढ़कर 27.8 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया। कोरिया व्यापार संवर्धन एजेंसी (KOTRA) ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 23.7 अरब डॉलर था। दक्षिण कोरिया का भारत को निर्यात 21 फीसदी बढ़कर 18.9 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 10.5 फीसदी बढ़कर 8.9 अरब डॉलर रहा।

दक्षिण कोरिया के भारत में राजदूत चांग जे-बोक ने बुधवार को भारत-‘कोरिया फ्यूचर इंडस्ट्री पार्टनरशिप’ कार्यक्रम 2023 को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत और कोरिया को हरित ऊर्जा के महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और एक-दूसरे की ताकत से सीखना चाहिए। हरित ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं। कोरिया 2005 से इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन कर रहा है और इस मामले में अग्रणी है तथा यह भारत के लिये अच्छा उदाहरण है।’

भारत-कोरिया राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर दो दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जे-बोक ने कहा कि गठजोड़ और सहयोग से दोनों देश हरित ऊर्जा को अपनाने के महत्व पर जोर दे सकते हैं और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम कर सकते हैं, जिसके लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।

Also Read: गतिरोध हल करने को लेकर सहमत हुए भारत और चीन

कार्यक्रम में ‘ऑनलाइन’ जुड़े G-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि भारत इस समय G-20 का अध्यक्ष है। हमारा उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिये देशों को एक साथ लाना है जिससे न केवल भारत बल्कि दुनिया को लाभ होगा।

First Published - April 26, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट