facebookmetapixel
Advertisement
ITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मददजून में इ​क्विटी फंड्स में 26% बढ़ा निवेश, SIP से आए ₹31,781 करोड़; Midcap रहा निवेशकों की पहली पसंदआईपीओ से पहले SBI ने SBI Funds में बेची 1.42% हिस्सेदारी, जुटाए ₹1,655 करोड़Indian Bank Q1 Results: पहली तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,273 करोड़, NPA में भी आई बड़ी गिरावट

भारत, आसियान व्यापार समझौते की होगी समीक्षा, 2025 तक पूरा करने पर दोनों देशों का जोर

Advertisement

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि आसियान के साथ भारत का व्यापार समझौता बेहद गलत ढंग से तैयार हुआ था

Last Updated- August 21, 2023 | 11:05 PM IST
Cargo handling increased at major ports, record 795 million tonnes of cargo handled in 2022-23

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान और भारत के बीच लागू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की समीक्षा का काम वर्ष 2025 तक पूरा करने के लिए दोनों पक्षों ने प्रयास तेज करने की बात कही है। दोनों पक्षों के बीच सोमवार को इंडोनेशिया के सेमारांग में हुई एक बैठक में यह फैसला किया गया। इसके लिए दोनों पक्षों ने अपने अधिकरियों को प्रयास तेज करने का निर्देश भी दिया है।

आसियान आर्थिक मंत्रियों और भारत की सलाहकार बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। इस दौरान आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

बयान के मुताबिक, “बैठक में वर्ष 2025 में समझौते की समीक्षा का काम पूरा करने के लिए अधिकारियों को प्रयास तेज करने के लिए कहा गया।” दोनों पक्षों ने इस समझौते को उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सहज एवं दोस्ताना बनाने के साथ टिकाऊ एवं समावेशी वृद्धि को समर्थन देने वाला बनाने पर सहमति जताई।

बैठक में भारतीय पक्ष की अगुवाई वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने की जबकि आसियान की अगुवाई इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री जुल्फिक अली हसन ने की। भारत लंबे समय से यह मांग करता रहा है कि एक जनवरी, 2010 से लागू भारत-आसियान व्यापार समझौते की समीक्षा की जाए।

भारत इस समझौते के दुरुपयोग एवं व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए इसकी समीक्षा चाहता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि आसियान के साथ भारत का व्यापार समझौता बेहद गलत ढंग से तैयार हुआ था।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement