facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

India and China Border Tensions: भारत-चीन संघर्ष के बाद तवांग में बेहतर संपर्क सुविधा के लिए लगाए जाएंगे और टावर

Last Updated- December 21, 2022 | 1:08 PM IST
india_China

अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास संपर्क सुविधा सुधारने के लिए सरकार ने क्षेत्र में और मोबाइल टावर लगाने का फैसला किया है। तवांग जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुए संघर्ष के बाद यह फैसला किया गया है।

तवांग के उपायुक्त के. एन. दामो ने बताया कि बीएसएनएल और भारती एयरटेल ‘कनेक्टिविटी’ में सुधार के लिए 23 नए मोबाइल टावर लगाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा टावर वांछित सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, जिससे न केवल रक्षा बलों बल्कि सीमा पर रहने वाले नागरिकों को भी परेशानी हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि पहले सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है और बुम-ला तथा वाई-जंक्शन पर भी लोग इंटरनेट व मोबाइल सेवाओं का आनंद ले रहे हैं, लेकिन इसमें और सुधार की आवश्यकता है। दामो ने कहा, ‘‘ इसमें (टावर लगाने के काम में) रक्षा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

हालांकि मागो, चूना और निलिया (जेमिथांग के पास) जैसे नागरिक क्षेत्रों को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है। ’’ उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 43 नए टावर लगाने का अनुरोध किया था। अधिकारी ने कहा कि नए टावर लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन सर्दी का मौसम एक चुनौती बन गया है जिससे इसमें थोड़ा विलंब हो सकता है।

जिले के पहाड़ी इलाकों में पहले ही बर्फबारी हो रही थी, जबकि शहर में रविवार रात पहली बार बर्फबारी हुई और तापमान शून्य से नीचे तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

First Published - December 21, 2022 | 1:08 PM IST

संबंधित पोस्ट