facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्ट

पश्चिम की मांग घटने से जनवरी-फरवरी में चीन का व्यापार घटा

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 5:05 PM IST
China

अमेरिका और यूरोप की मांग घटने से चीन के व्यापार में जनवरी और फरवरी में फिर गिरावट आई है। ब्याज दरों में वृद्धि के बीच अमेरिका और यूरोप की मांग प्रभावित हुई है।

ऐसे में आर्थिक वृद्धि तेज करने के चीन के प्रयासों को भी झटका लगा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग के मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इसके अनुसार, पिछले दो महीनों में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत घटकर 506.3 अरब डॉलर रह गया है।

हालांकि, दिसंबर में दर्ज हुई 10.1 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में स्थिति कुछ सुधरी है। जनवरी-फरवरी में चीन का आयात 10.2 प्रतिशत घटकर 389.4 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर में यह गिरावट 7.3 प्रतिशत की रही थी। हालांकि पिछले दो महीनों में चीन का व्यापार अधिशेष 0.8 प्रतिशत बढ़कर 116.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

चीन कोविड महामारी से जुड़ी पाबंदियों को हटाने के बाद अब अपनी आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन यूरोप एवं अमेरिका में मांग सुस्त रहने से उसके व्यापार को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement