facebookmetapixel
NRI धन में तेज गिरावट, क्या रुपये की चिंता वजह है?भारत की वित्तीय ताकत बढ़ी! RBI के आंकड़ों ने दिखाई बड़ी तस्वीरभारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमाननवंबर में क्यों सूख गया विदेश भेजा जाने वाला पैसा? RBI डेटा ने खोली परतप्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमीRBI ने नवंबर में क्यों घटाई डॉलर बिकवाली? जानिए रुपये पर क्या पड़ा असरअदाणी समूह 66 अरब डॉलर का निवेश करेगा, इंफ्रास्ट्रक्चर में नए दौर की शुरुआतअरावली में खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ समितिएआई के विकास में अमेरिका चीन के समान समूह में भारत: अश्विनी वैष्णवविकसित देशों का भारी कर्ज भारत के लिए बन सकता है खतरा: अश्विनी वैष्णव

चीन के रक्षा मंत्री पहुंचेंगे रूस, मास्को में अपने रूसी समकक्ष से करेंगे मुलाकात

Last Updated- April 14, 2023 | 5:08 PM IST
Russia_China

चीनी रक्षा मंत्री जनरल ली शंगफू अगले सप्ताह रूस का दौरा करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। चीन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ली की यह यात्रा रूस के साथ चीन के मजबूत होते संबंधों को रेखांकित करती है और चीन ने अमेरिका एवं अन्य पश्चिमी लोकतांत्रिक देशों के प्रभाव को कम करने के लिए विश्व व्यवस्था को नया आकार देने के प्रयास में अपनी विदेश नीति को काफी हद तक रूस से जोड़ लिया है।

चीन ने यूक्रेन पर रूसी हमले की आलोचना करने से इंकार कर दिया है और अमेरिका एवं ‘नाटो’ पर रूस को उकसाने का आरोप लगाया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2022 में बीजिंग की यात्रा की थी और उस दौरान पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग ने एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों की घोषणा की थी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने कहा कि ली 16 से 19 अप्रैल के बीच रूस की यात्रा करेंगे और इस दौरान वह रूसी सैन्य अकादमी भी जाएंगे।

First Published - April 14, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट