facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

कश्मीर मामले पर चीन पर निशाना

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:44 AM IST

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मामला उठाने की एक और कोशिश करने पर चीन पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि चीन को ऐसी नाकाम कोशिशों से उचित सीख लेनी चाहिए। भारत ने कहा कि वह देश के आंतरिक मामलों में चीन के हस्तक्षेप को दृढ़ता से खारिज करता है। चीन ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा कराने के पाकिस्तान के प्रयास का समर्थन किया। यह प्रयास भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन की पहली वर्षगांठ के दिन ही किया गया था। हालांकि यह प्रयास सफल नहीं रहा। विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह चीन द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दृढ़ता से खारिज करता है।
चीन से जुड़ी रिपोर्ट क्यों हटाई गई : राहुल गांधी
कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार से पूछा है कि मई में पूर्वी लद्दाख में चीन के अतिक्रमण का उल्लेख करने वाली रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट को क्यों हटा दिया गया। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि वेबसाइटों से रिपोर्ट हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई इस रिपोर्ट के आधार पर एक मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी जिसके बाद गुरुवार सुबह इसे हटा दिया गया। राहुल ने रक्षा मंत्रालय के दस्तावेज पर आधारित समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘चीन के सामने खड़े होने की बात तो भूल जाइए, भारत के प्रधानमंत्री में चीन का नाम लेने तक का साहस नहीं है। चीन के हमारे क्षेत्र में आने की बात नकारने और वेबसाइटों से दस्तावेज हटाने से तथ्य बदल नहीं सकते हैं।’ रक्षा मंत्रालय की जून महीने की रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन द्वारा एकतरफ ा आक्रामकता से पूर्वी लद्दाख में हालात नाजुक हैं।

Advertisement
First Published - August 6, 2020 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement