facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

बाइडन ने जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर चीन को घेरा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:47 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 5 दिवसीय अपनी विदेश यात्रा के दौरान दो वैश्विक शिखर सम्मेलनों में वैश्विक मंच पर चीन के नेतृत्व के अभाव और जलवायु परिवर्तन को लेकर बीजिंग पर निशाना साधा।
स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने मंगलवार को अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा संपन्न की। इस दौरान, उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की सम्मेलन में ऑनलाइन शामिल होने को लेकर निंदा की। उन्होंने ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन रोकने के लिए करीब 100 अन्य देशों द्वारा जताई गई गई प्रतिबद्धताओं के स्तर पर पहुंचने में चीन के विफल रहने को लेकर भी शी पर निशाना साधा।
इससे पहले शी रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भी नहीं पहुंचे थे और बाइडन ने उस मौके का भी पूरा फायदा उठाते हुए फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और जर्मनी के नेताओं से मुलाकात की थी।
बाइडन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा- हम यहां आए और यहां आकर हमने अमेरिका को एक नेतृत्व की भूमिका में देखने वाली शेष दुनिया पर गहरा प्रभाव डाला।
बाइडन ने कहा कि चीन ने इन शिखर सम्मेलनों में हिस्सा ना लेकर एक बड़ी गलती की, क्योंकि उन्होंने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करने की क्षमता खो दी है।  राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि चीन के साथ संघर्ष करने के बजाय उसके साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने चीन के खिलाफ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करने की एक नई रणनीति भी दिखाई।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम बढ़ाना चीन का दायित्व है और अमेरिका बीजिंग पर इसके लिए दबाव डालता रहेगा।  बाइडन ने कहा- हम चाहते हैं कि हम सांस ले पाएं और हम दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम होना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - November 3, 2021 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement